{"_id":"69d0d3c8c92a19665e06b7eb","slug":"video-abdakaranagara-daema-ka-mathatha-sa-isarail-ma-fasa-yavaka-ka-haii-sarakashhata-ghara-vapasa-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर डीएम की मदद से इस्राइल में फंसे युवक की हुई सुरक्षित घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर डीएम की मदद से इस्राइल में फंसे युवक की हुई सुरक्षित घर वापसी
ईरान से युद्ध के बीच इस्राइल में फंसे अंबेडकरनगर के अखिलेश कुमार की घर वापसी हो गई है। डीएम अनुपम शुक्ला की पहल और सक्रिय हस्तक्षेप से अखिलेश को इस्राइयल में भारतीय दूतावास की मदद से पहले जॉर्डन और फिर मुंबई लाया गया।
अकबरपुर क्षेत्र के सम्मनपुर के हजपुरा निवासी अखिलेश कुमार रोजगार के लिए इस्राइल के नेटान्या शहर गए थे। वहां उत्पन्न संघर्षपूर्ण हालात और नियोक्ता के असहयोग के चलते वे गंभीर मानसिक तनाव में आ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि उनके लिए स्वयं भारत लौट पाना संभव नहीं रह गया।
इस बीच उनकी पत्नी किरण देवी ने 25 मार्च को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिलकर पति की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। इस पर डीएम अनुपम शुक्ला ने व्यक्तिगत स्तर पर हस्तक्षेप किया। 28 मार्च को इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी।
इसके बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, तेल अवीव व जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राजनयिक अधिकारियों से उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित किया गया। इस्राइल के हवाई अड्डे बंद होने के कारण वैकल्पिक रणनीति अपनाते हुए अखिलेश कुमार को दो अप्रैल को सड़क मार्ग से एलेनबी बॉर्डर (किंग हुसैन ब्रिज) के जरिए सुरक्षित जॉर्डन पहुंचाया गया।
जॉर्डन की राजधानी अम्मान से उन्होंने रॉयल जॉर्ड नियन फ्लाइट के माध्यम से मुंबई के लिए उड़ान भरी और 03 अप्रैल को सुबह सुरक्षित मुंबई पहुंचे। मुंबई हवाई अड्डे पर एयरलाइन अधिकारियों ने सहायता प्रदान की। रॉयल जॉर्डनियन के प्रतिनिधि ऋषभ सिंह ने उन्हें एस्कॉर्ट किया। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ पहुंचे। वहां से घर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।