{"_id":"6a6c88eaa57998c3fd07835f","slug":"video-amabdakaranagara-ma-bjal-vabhaga-ka-kararavaii-ka-varathha-ma-thharana-para-btha-tada-vathhayaka-aashavasana-ka-btha-utha-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर में बिजली विभाग की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे टांडा विधायक, आश्वासन के बाद उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर में बिजली विभाग की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे टांडा विधायक, आश्वासन के बाद उठे
अम्बेडकरनगर में टांडा में बिजली विभाग की कथित कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा बुनकरों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। बुनकरों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, बिजिलिन्स टीम छापेमारी कर भारी जुर्माना लगा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
जुमे की नमाज के बाद विधायक मुमताजगंज पहुंचे और बुनकरों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर विरोध दर्ज कराया। वार्ता के दौरान विधायक ने बिना सूचना बिजली काटने और दंडात्मक कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई। अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि बुनकरों और आम उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई दोबारा हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरने में सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद 'सोनू', नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव समेत बड़ी संख्या में बुनकर व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।