Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Head Constable Virender Singh, posted with the CRPF in Bhiwani, has merged with the five elements.
{"_id":"69d0cb0305a2968ea108e3be","slug":"video-head-constable-virender-singh-posted-with-the-crpf-in-bhiwani-has-merged-with-the-five-elements-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन
सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन हुए। सैनिक सम्मान के साथ शनिवार को उनको गांव बुसान में अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे रवि ने चिता को मुखाग्नि दी।
गांव बुसान के सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह के पश्चिम बंगाल में तैनात थे, एक घटना में गत 2 अप्रैल को प्राण पूरे हो गए थे। दुःख की इस परिस्थिति में आस पास के गांवों से आए अनेक गणमान्य नागरिको ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह कालीरामन सुपुत्र स्व श्री रायसिंह की उम्र 43 वर्ष है। माता का नाम रोशनी और पत्नी नाम मोनिका है ।उनकी एक 14 वर्षीय बेटी रितिका, बेटा रवि आयु 10 है। दो भाई संजय कुमार व जगमेन्द्र हैं। उनकी सर्विस सीआरपीएफ में करीब 19 साल की रही।
दिल्ली से आई सीआर पीएफ की टुकड़ी के इंचार्ज कैप्टन जयसिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर भरत सिंह, हवलदार अजय कुमार व सत्यनारायण के अलावा सिपाही प्रदीप कुमार, विष्णु, उपेंद्र, लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार, मोहन व दीप नारायण की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के ओर से प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़, सीआरपीएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर भरत सिंह और पुलिस विभाग के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।