{"_id":"69d0caf3a75cec49e80bba7f","slug":"video-yashraj-from-dholeda-achieves-success-in-the-national-means-cum-merit-scholarship-examination-held-in-narnaul-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में धौलेड़ा के यशराज ने हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में धौलेड़ा के यशराज ने हासिल की सफलता
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलेड़ा के विद्यार्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य अनिता दहिया ने बताया कि कक्षा-8 के विद्यार्थी यशराज पुत्र प्रकाश ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में सफलता प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
यशराज ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता अर्जित की। डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से इस प्रकार प्रतिभाओं का निकलना बहुत आनंददायक है ।यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास करने से प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर राकेश कुमार प्रवक्ता, राजपाल सिंह यादव, रवि शर्मा, दीपक कुमार, सुशील सैनी, मनोज आफरिया, पवन कुमार, मनोज कुमार, समय सिंह, महेश शर्मा, भूप सिंह, सन्नी पाल, नरेंद्र कुमार, मुनेशा चाहर, मनोज कुमार, सुमित कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।