{"_id":"69d0d1d409fd9733e704b989","slug":"video-mock-drill-held-at-rampur-college-students-briefed-on-disaster-management-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामपुर कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामपुर कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन पर दी जानकारी
जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्र और छात्राओं को भूकंप आने पर उससे बचाव, उपाय और नुकसान को कम करने की बारीकियां सिखाई गईं। कॉलेज में आपदा प्रबंधन समिति की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की स्मृति में आयोजित किया गया, ताकि विद्यार्थियों को आपदा के प्रति जागरूक और तैयार किया जा सके। कार्यक्रम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बसोतिया और भूगोल के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शशि ठाकुर ने भूकंप विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें भूकंप के कारण, प्रभाव और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही समिति के सदस्य ललित, सिमरन और रिया ने मिलकर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया और मॉक ड्रिल के माध्यम से सही कदमों का अभ्यास करवाया। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि यह आयोजन न केवल 1905 के कांगड़ा भूकंप की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास था, बल्कि विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति समझ, जिम्मेदारी और सतर्कता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।