{"_id":"69d0cba5eeec66c2cc027a7f","slug":"video-ayathhaya-ka-bkapara-ma-daema-na-sana-farayathaya-ka-shakayata-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के बीकापुर में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के बीकापुर में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
अयोध्या में बीकापुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम दोपहर करीब 12:30 बजे तहसील में पहुंचे, जिसके बाद फरियादियों की भीड़ बढ़ गई और लंबी कतारें लग गईं।
संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि एसएसपी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। तहसील दिवस होने के कारण फरियादियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। हालांकि, प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं और लोगों को लाइन में लगाकर क्रमवार शिकायतें दर्ज कराई गईं।
इस दौरान एसडीएम श्रेया भी मौके पर मौजूद रहीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि एवं राजस्व विभाग से संबंधित सामने आईं। अधिकारियों द्वारा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।