{"_id":"69d0ce0f5826fa93ea0c6512","slug":"video-police-to-produce-rti-activist-in-court-in-hisar-today-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में आरटीआई कार्यकर्ता को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में आरटीआई कार्यकर्ता को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस
सिटी थाना पुलिस ब्लैकमेलिंग कर रुपए मांगने के आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज सिंधवानी को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया। अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार रात ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता मनोज को रंगेहाथ पकड़ा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने गणेश मार्केट में जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी ने रुपये लिए, पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और अपने साथ थाने ले गई। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सेक्टर-14 निवासी दीपांशु की अनाज मंडी के पास बिल्डिंग बन रही है। आरटीआई कार्यकर्ता ने इस निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत कर रखी थी। आरोप है कि उसने शिकायत के नाम पर दीपांशु से रुपये की मांग की और रुपये न देने पर बिल्डिंग को सील करवाने की धमकी दी।
दीपांशु का कहना है कि उसने नगर निगम से बिल्डिंग का नक्शा पास करवा रखा है। इसके बावजूद आरोपी बार-बार रुपये की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी और सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध करवाई।
इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को गणेश मार्केट में बुलाया। यहां जैसे ही आरटीआई कार्यकर्ता ने सेक्टरवासी से रुपये लिए, पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और थाने ले गई।
जन परिवाद समिति की बैठक में भी उठा था मुद्दा
जन परिवाद समिति की बैठक में भी इस आरटीआई कार्यकर्ता का नाम सामने आ चुका है। बैठक के दौरान लोगों और अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उक्त आरटीआई कार्यकर्ता आरटीआई लगाकर लोगों और अधिकारियों को ब्लैकमेल करता है।
एक मामले में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
आरोपी पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जानकारी के अनुसार उसने एक व्यापारी से अवैध वसूली की थी। व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मकान बना रहा था और उसका नक्शा भी पास था। इसके बावजूद आरोपी बार-बार आकर रुपये की मांग करता था और रुपये न देने पर नगर निगम में शिकायत करने की धमकी देता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।