Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
In Ambala, the Deputy Director inspected the Cantt, City, and Mullana hospitals and assessed the functionality of the equipment.
{"_id":"69d0cf00066cc92342072e75","slug":"video-in-ambala-the-deputy-director-inspected-the-cantt-city-and-mullana-hospitals-and-assessed-the-functionality-of-the-equipment-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में डिप्टी डायरेक्टर ने कैंट, सिटी व मुलाना अस्पताल का निरीक्षण कर उपकरणों की जांची कार्यक्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में डिप्टी डायरेक्टर ने कैंट, सिटी व मुलाना अस्पताल का निरीक्षण कर उपकरणों की जांची कार्यक्षमता
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भवनिष ने शनिवार को अंबाला के नागरिक अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और विशेष रूप से चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और उनकी कार्यक्षमता की जांच की। खुद उपकरणों की फोटो लेकर डिप्टी डायरेक्टर अपनी रिपोर्ट तैयार करते रहे। निरीक्षण की शुरुआत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल से हुई।
यहां उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और लैब का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ से मशीनों और उपकरणों की वर्किंग रिपोर्ट मांगी। डॉ. भवनिष ने निर्देश दिए कि अस्पताल में मौजूद हर उपकरण चालू हालत में होना चाहिए ताकि मरीजों को निजी केंद्रों के चक्कर न काटने पड़ें।
कैंट और मुलाना में भी लिया जायजा, तैयार की अपनी रिपोर्ट
सिटी अस्पताल के बाद डिप्टी डायरेक्टर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर संतोष जताया। इसके पश्चात उन्होंने मुलाना के अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।