सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   ANTF's major action in Jodhpur

Jodhpur: ऑपरेशन तंत्रीपाल में ANTF की बड़ी कामयाबी, अज्ञातवास में छिपा बहुरूपिया ड्रग तस्कर सहदेव गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 06:05 PM IST
ANTF's major action in Jodhpur

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन तंत्रीपाल के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे शातिर ड्रग तस्कर सहदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी फरारी के दौरान बार-बार नाम और पहचान बदलकर अज्ञातवास में रह रहा था। इसी रणनीति के चलते इस कार्रवाई को महाभारत के पात्र सहदेव के गुप्त नाम तंत्रीपाल पर आधारित कूट नाम दिया गया।

एटीएस व एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री एम.एन. दिनेश के निर्देशन में नशे के बड़े तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी सहदेव राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में ठिकाने बदल-बदलकर अपने नेटवर्क के माध्यम से तस्करी का संचालन करता रहा।

ऐसे पहुंची टीम आरोपी तक
फरारी के दौरान सहदेव कभी एक स्थान पर नहीं ठहरता था। जांच में सामने आया कि करीब दो माह पहले उसका बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके पैरों में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए वह जोधपुर आया, लेकिन फर्जी पहचान के कारण अस्पताल के रिकॉर्ड में उसका असली नाम दर्ज नहीं हो सका। कड़ी पूछताछ के दौरान एक सहयोगी से जानकारी मिली कि सहदेव जनवरी के अंतिम सप्ताह में जोधपुर आने वाला है। इसके बाद टीम ने उसके संपर्कों पर निगरानी शुरू की। आखिरकार आरोपी एक रिश्तेदार के घर लंगड़ाते हुए पहुंचा और वहां से मोटरसाइकिल पर निकला। सीसीटीवी फुटेज और नंबर प्लेट के आधार पर पीछा कर पाली की ओर जाते समय मोगड़ा गांव के पास उसे धर दबोचा गया।

पढ़ें:  साध्वी प्रेम बाईसा मौत केस अब भी रहस्य, जांच के लिए SIT और FSL आश्रम पहुंची; जल्द होगा खुलासा

पहचान छुपाने में था माहिर
गिरफ्तारी के बाद भी सहदेव खुद को अपने भाई के रूप में पेश करता रहा और फर्जी दस्तावेज दिखाए। हालांकि पैरों की चोट ने पुलिस के शक को और गहरा कर दिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पावटा स्थित सोनी मेडिहब अस्पताल में उसने अपने भाई की पहचान से इलाज कराया था। इसी वजह से पुलिस उसे लंबे समय तक ट्रेस नहीं कर पाई। वह तस्करी की कई बड़ी खेपों में शामिल रहा, लेकिन हर बार फर्जी नामों के कारण बच निकलता था। भीलवाड़ा पुलिस द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अपराध की राह पर कैसे बढ़ा
सहदेव ने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। हेंडीक्राफ्ट, फाइनेंस, मजदूरी और ड्राइविंग जैसे काम किए, लेकिन आर्थिक असफलता के चलते वह अपने दो मौसेरे भाइयों के संपर्क में आया, जो पहले से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त थे। इसके बाद वह स्कॉर्पियो वाहन से मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ लाकर राजस्थान में सप्लाई करने लगा। अवैध कमाई से उसकी आर्थिक स्थिति तो सुधरी, लेकिन समाज में नशे का जहर फैलता गया।

टीम को मिलेगा सम्मान
इस सफल कार्रवाई में एएनटीएफ जयपुर मुख्यालय और जोधपुर आयुक्तालय की टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस मुख्यालय स्तर पर टीम को सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापना दिवस एवं सेवा समारोह मनाया गया

01 Feb 2026

हरियाणा मौसम अपडेट: जनवरी में रिकॉर्ड बारिश, 1 फरवरी को फिर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Shivpuri News: थाने के बाहर चालानी कार्रवाई के दौरान हंगामा, आरक्षक का सिर फोड़ा, चक्काजाम

01 Feb 2026

आईआईटी रुड़की एल्युमनी एसोसिएशन लखनऊ की ओर से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन

01 Feb 2026

कानपुर: मस्वानपुर में कूड़ा घर के बाहर सड़ रहा कचरा; कैसा कार्यालय के पास गंदगी का अंबार

01 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: सतीश महाना ने किया आचार्य शिव बालक द्विवेदी ग्रंथ का विमोचन

01 Feb 2026

कानपुर: रामलीला मैदान में उमड़ी श्रद्धा की लहर, गुरमत समागम में रागी जत्थों ने किया निहाल

01 Feb 2026
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बजट पर की परिचर्चा, VIDEO

01 Feb 2026

कानपुर: होटल प्रिस्टीन में TiE का मेगा प्लान, उद्यमियों को वैश्विक मंच दिलाने की तैयारी

01 Feb 2026

कानपुर: श्री मुनि इंटर कॉलेज में कबड्डी की धूम, रोमांचक फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाई फुर्ती

01 Feb 2026

कानपुर: गृहकलह में साले से विवाद के बाद युवक ने अपने ही घर को फूंका; धू-धूकर जली गृहस्थी, मची अफरातफरी

01 Feb 2026

कानपुर: चकेरी पुलिस के हत्थे चढ़े चार वाहन चोर, फतेहपुर का मास्टरमाइंड चला रहा था गैंग

01 Feb 2026

पठानकोट से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना

फगवाड़ा में निकाली प्रभात फेरी

पठानकोट में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने रोड जाम कर दिया धरना

Kangra: यूजीसी के नए नियमों का विरोध, राजा का तालाब में सवर्ण समाज को लोगों ने निकाली रैली

01 Feb 2026

लड़की के कागजात बनवा घर जा रहा पिता घायल, VIDEO

01 Feb 2026

लखनऊ में भातखंडे की वाइस चांसलर ने सारंगदेव समारोह की दी जानकारी

01 Feb 2026

Solan: आसमानी बिजली का कहर, 59 से अधिक भेड़ व बकरियां मरीं

01 Feb 2026

जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

01 Feb 2026

Manoj Jha on Jahanabad Neet Student Case: नीट छात्रा की मौत मामले में ये क्या बोल गए मनोज झा!

01 Feb 2026

यूजीसी के नए नियमों पर SC के रोक के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन

01 Feb 2026

हिरण्यकश्यप की पत्नी कयाधू ने अमेठी के नेवादा में की थी घोर तपस्या, ग्राउंड रिपोर्ट

01 Feb 2026

Hamirpur: जिला हमीरपुर में फल और सब्जियां होंगी सुरक्षित, दो उद्यमियों ने लगाए कोल्ड स्टोर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मासूम समेत तीन की मौत... पांच लोग घायल

01 Feb 2026

फरवरी माह में कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बाराबंकी में सरसों में माहू और पुटका रोग लगने के आसार

01 Feb 2026

डेढ़ करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम, लखनऊ में विधायक डॉ नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन

01 Feb 2026

अंबेडकरनगर में सुबह से घना कोहरा... ठंड ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें

01 Feb 2026

Dilip Jaiswal on Budget 2026: बजट में इस बार क्या है खास? दिलीप जायसवाल ने बता दिया | Nirmala Sitharaman

01 Feb 2026

बिजनौर: डीएम कंपाउंड के सामने हंगामा, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की जेब से उड़ाए पांच हजार रुपये

01 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed