Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jodhpur News
›
Dhinga Gawar: Historical fair in Jodhpur from today; ban on men-DJ action will taken on misbehavior with women
{"_id":"67ff8e979ed4efdff301440e","slug":"dhinga-gawar-fair-today-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2840825-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"धींगा गवर मेला: जोधपुर में ऐतिहासिक मेला आज से; पुरुषों और डीजे पर बैन, महिलाओं से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धींगा गवर मेला: जोधपुर में ऐतिहासिक मेला आज से; पुरुषों और डीजे पर बैन, महिलाओं से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 09:05 PM IST
Link Copied
जोधपुर में 565 साल पुरानी धींगा गवर परंपरा आज रात मनाई जाएगी। भीतरी शहर में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार मेले को लेकर खास नियम तय किए गए हैं। बाहर से आने वाले युवकों पर पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा। डीजे और स्टेज को लेकर भी नियम बनाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, परकोटे में तकरीबन 40 स्थान पर गणगौर विराजमान रहेगी। पूर्व संध्या तीजणियां जल लेने निकलीं तो शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। पदम सागर से तीजणियां गवर माता के लिए जल लेने पहुंचीं।
क्या है धींगा गवर की परंपरा?
बताया जाता है कि राव जोधा राज परिवार ने यह परंपरा शुरू की और तब से यह परंपरा चली आ रही है। धींगा गवर को मां पार्वती के सती होने के बाद दूसरा रूप माना जाता है। इसीलिए धींगा गवर की पूजा की जाती है। भीतरी शहर में जगह-जगह गवर की पूजा करने वाली महिलाएं रहती हैं और समूह बनाकर गवर की पूजा की जाती है। धींगा गवर की दौरान पूरी रात महिलाओं का राज होता है। महिलाओं के हाथों में जो बेंत होता है उसको लेकर भी अलग-अलग मान्यता है। कोई इसे समृद्धि का प्रतीक मानता है तो कोई उसे कहता है कि जिस कुंवारे को यह बात पड़ती है, उसका विवाह हो जाता है। बेंत को लेकर महिलाएं घूमती हैं। यह बेंत साधारण नहीं होता, इसकी 16 दिनों तक पूजा की जाती है।
आयोजन से पहले भोलावनी के मेले के दौरान महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आने के बाद शहर में खासा रोष फैल गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ महिलाओं और उत्सव समिति की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। खासतौर से बाहरी युवकों की एंट्री पर बैन की बात सामने आई है। साथ ही महिलाओं से बदसलूकी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।