Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
woman was sitting on a cot in the verandah of a house in Baghpat, suddenly she was shot in the head and injured
{"_id":"67ff7ea3fa7bdb01050441d2","slug":"video-woman-was-sitting-on-a-cot-in-the-verandah-of-a-house-in-baghpat-suddenly-she-was-shot-in-the-head-and-injured-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत में घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी थी महिला, अचानक सिर में लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी थी महिला, अचानक सिर में लगी गोली, घायल
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 16 Apr 2025 03:25 PM IST
Link Copied
बागपत शहर के मोहल्ला काजीपुरा में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी बुजुर्ग महिला सन्नो के सिर में गोली मार दी गई। इसका पता चलने पर उसके परिवार वालों ने गोली चलाने वाले को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया।
मोहल्ला काजीपुरा में रहने वाले सन्नों ने बताया कि बुधवार की सुबह बरामदे में चारपाई पर बैठी हुई थी। तभी सिर में कुछ लग गया और खून निकलने लगा। उसे लगा कि किसी ने बाहर से घर में पत्थर फेंक दिया है। उसने शोर मचाकर अपने बेटे मोहम्मद रहीसुद्दीन को बुलाया तो उन्होंने मकान की छत पर चढ़कर गली में देखा। उसने बरामदे में ईंट की तलाश की तो ईंट नहीं मिली। वह अपनी मां को अस्पताल लेकर जाने लगा तो कपड़ों में गोली का छर्रा पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सीएचसी में घायल का उपचार कराया। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि गोली कहां से चलाई गई, इसके बारे में पता कराया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।