Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Foundation day of Baba Parthadi temple was celebrated with great pomp in Panchayat Takarla of sub-division Amb
{"_id":"67ff7a3551c0f985c30fed7e","slug":"video-foundation-day-of-baba-parthadi-temple-was-celebrated-with-great-pomp-in-panchayat-takarla-of-sub-division-amb-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"उपमंडल अंब की पंचायत टकारला में धूमधाम से मनाया गया बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल अंब की पंचायत टकारला में धूमधाम से मनाया गया बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस
उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में स्थित बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था और आयोजकों द्वारा जगराते का आयोजन करवाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने रातभर भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजको का कहना हैं की बाबा पर्थडी जी के मंदिर का स्थापना दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता हैं इस मंदिर में श्रद्धालुओं की हर मनोकमना पूर्ण होती हैं स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में भक्तजन बाबा पर्थडी के दरबार में पहुंचे और माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगराते के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे जिनमें विजय ठाकुर, रतन चंद ठाकुर, निर्मल सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय ठाकुर, ओमप्रकाश, सुरिंदर ठाकुर, सोनू राणा, ओमकार सिंह, अमनीष ठाकुर,कुलभूषण लठ सहित गांव के अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाबा पर्थडी का यह मंदिर गांव की आस्था का केंद्र है और हर वर्ष स्थापना दिवस पर यहां भव्य आयोजन होता है, जो लोगों के बीच आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को और मजबूत करता है।समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।