{"_id":"67ff7be0ffea3cbf57018123","slug":"video-in-dadri-fire-from-the-farm-fans-reached-the-vegetable-shop-goods-burnt-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में खेत के फानों में लगी आग सब्जी की दुकान तक पहुंची, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में खेत के फानों में लगी आग सब्जी की दुकान तक पहुंची, सामान जला
गांव कांहड़ा के खेत के फानों में लगी आग फैलकर एक दुकान तक पहुंच गई। आग से सब्जी की दुकान में काफी नुकसान हो गया। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक देरी हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार गांव कांहड़ा में गेहूं निकालने के बाद पशु चारा बनाने के लिए फाने छोड़े गए थे, जिनमें बुधवारदो पहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर आदि से जुताई कर आग को फैलने से रोका। लेकिन इस दौरान खेत के समीप नरेंद्र के सब्जी के खोखा में आग लग गई। आग लगने से दुकान में फल, सब्जी खराब होने अलावा वजन करने के लिए रखा गया कांटा, तख्त, कैरेट व अन्य सामान जल गया।
इससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।