सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Uchiyarada Holds Sit-in for Matoda Accident Victims, Dilawar Assures Fair Compensation

Jodhour News: मातोड़ा हादसे के मृतकों को न्याय दिलाने धरने पर बैठे उचियारड़ा, दिलावर बोले- देंगे उचित मुआवजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 10:00 AM IST
Jodhpur News: Uchiyarada Holds Sit-in for Matoda Accident Victims, Dilawar Assures Fair Compensation
रविवार शाम भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर मतोड़ा गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब एक टेंपो ट्रैवलर ओवरटेक करने के दौरान हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल और एम्स जोधपुर की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सूत्रों के अनुसार टेंपो ट्रैवल्स में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी के अवसर पर कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम के दर्शन कर लौट रहे थे। सभी दर्शन के बाद शाम करीब 4 बजे कोलायत से रवाना हुए थे और लगभग 7:30 बजे यह भीषण हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें: जोधपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत, PM ने की आर्थिक मदद की घोषणा

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा सहित कई लोग सुबह से ही मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और मृतक परिवारों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा- यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन ने तत्परता से राहत कार्य किया है। मृतकों के परिवारों को सरकार यथोचित आर्थिक सहायता देगी। आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि ड्राइवरों को लगातार लंबा समय वाहन चलाने के बजाय निश्चित समय पर विश्राम लेना चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि सारी मांगें नहीं मानी जा सकतीं लेकिन वाजिब मांगें मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब जीता, हजरतगंज चौराहे पर जश्न, बड़ी संख्या में जमा हुए क्रिकेट प्रेमी

03 Nov 2025

सचेंडी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से गिरी दीवार, चपेट में आने से महिला घायल

02 Nov 2025

MP News: सड़क नहीं बनी तो अब आस्था के भरोसे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, एनएच-39 पर किया बाधा-निवारण हवन

02 Nov 2025

मुगल रोड से गुजरते ऊंटों के झुंड को पहली बार देख खुश हुए बच्चे

02 Nov 2025

भीतरगांव में किसान के दरवाजे से कीमती भैंस चोरी

02 Nov 2025
विज्ञापन

Bahraich: वन विभाग के सर्च ऑपरेशन में मारा गया भेड़िया, 2 वर्ष की बच्ची का किया था शिकार

02 Nov 2025

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

02 Nov 2025
विज्ञापन

बरेली में हवन-पूजन के साथ रामगंगा चौबारी मेला शुरू

02 Nov 2025

उत्तराखंड स्थापना उत्सव: आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन को लेकर क्या बोले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा?

02 Nov 2025

फरीदाबाद के अंतरराष्ट्रीय शूटर आदर्श सिंह विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

02 Nov 2025

कानपुर: ऑल सोल्स डे पर मोमबत्तियां जलाकर कब्रों को किया रोशन, पूर्वजों को किया याद

02 Nov 2025

कानपुर: श्री कृपा धाम में श्रीराम जन्मोत्सव कथा में गूंजे भक्ति के सुर

02 Nov 2025

कानपुर: आईएमए में बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

02 Nov 2025

कानपुर: सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन

02 Nov 2025

कानपुर: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली, फूलों से हुआ स्वागत

02 Nov 2025

नोएडा में खारे पानी से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सेक्टर-56 के निवासियों ने किया प्रदर्शन

02 Nov 2025

Satna News: कोठी में आदतन अपराधियों ने किराना स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा

02 Nov 2025

नोएडा में बारात की वजह से सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

02 Nov 2025

हिसार: सैनिक सम्मान के साथ पवन सिंधु का गांव खांडा खेड़ी में हुआ अंतिम संस्कार

02 Nov 2025

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

02 Nov 2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 02 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News | Live News

02 Nov 2025

चकेरी के लाल बंगला से सिख समुदाय की यात्रा निकाली गई, जगह-जगह हुआ स्वागत

02 Nov 2025

Prayagraj: नैनी जेल में बंदी की मौत, पत्नी बोली- मिलाई में पति ने कहा था, ये लोग मुझे मार देंगे

02 Nov 2025

MP News: महाराष्ट्र पुलिस ने मस्जिद के इमाम से जब्त किए लाखों के नकली नोट, मौलाना के घर से भी मिला जखीरा

02 Nov 2025

दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रहे बालक की दुग्ध वाहन से कुचल कर मौत

02 Nov 2025

हिसार: शूटिंग बाल प्रतियोगिता में हरियाणा और यूपी के बीच फाइनल

02 Nov 2025

औरैया में मंगल गीतों संग हुआ तुलसी-शालिग्राम का विवाह, बरातियों का हुआ स्वागत, महिलाएं भी जमकर थिरकीं

02 Nov 2025

गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में गैस सिलेंडर रिफिलिंग दुकान में लगी आग, धमाके से फैली दहशत

नोएडा में धार्मिक उल्लास: सेंचुरी अपार्टमेंट में शालिग्राम महाराज की बारात पर झूमे श्रद्धालु

02 Nov 2025

बस्तर में राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

02 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed