सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan gets rail projects worth Rs 10,000 crore in budget Kavach system implemented in Kota division

Kota News: बजट में राजस्थान को मिले 10 हजार करोड़ के रेल प्रोजेक्ट, कोटा मंडल में कवच सिस्टम लागू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 06:41 PM IST
Rajasthan gets rail projects worth Rs 10,000 crore in  budget Kavach system implemented in Kota division
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में रेलवे विभाग को पर्याप्त आवंटन दिया गया है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेल बजट 2026-27 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राजस्थान को रेल बजट में 10 हजार करोड़ रुपए मिले हैं, जो कांग्रेस सरकार के समय मिलने वाले बजट से लगभग 15 गुना अधिक है।

'राजस्थान में  चल रहे 56 हजार करोड़ रुपए के रेल प्रोजेक्ट्स'
वर्तमान में राजस्थान में कुल 56 हजार करोड़ रुपए के रेल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। रेल मंत्री ने बताया कि राज्य में रेल लाइन इलेक्ट्रीफिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। विभिन्न स्टेशनों पर वेटिंग रूम के साथ-साथ 12 मीटर के फूटओवर ब्रिज (FOB) बनाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आसानी से जाने की सुविधा मिल सके।

'कोटा मंडल में चल रहा 7 हजार करोड़ का विकास कार्य'
वहीं, कोटा रेल मंडल के डीआरएम अनिल कालरा ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुल 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिनमें हर साल 800 से 900 करोड़ रुपए विकास कार्य पर खर्च किए जा रहे हैं। कोटा रेल मंडल में कई स्टेशनों का पुनर्निर्माण और विकास किया जा रहा है। विशेष रूप से कोटा रेलवे स्टेशन और डकनिया (न्यू कोटा) रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहा है। डकनिया स्टेशन का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मंडल के 17 अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी विकास कार्य जारी है।

कोटा मंडल में 'कवच' सुरक्षा प्रणाली लागू
डीआरएम ने यह भी बताया कि कोटा रेल मंडल देश का पहला ऐसा मंडल बन गया है, जहां 'कवच' सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है। यही कारण है कि उच्च गति वाली ट्रेनों के ट्रायल के लिए कोटा रेल मंडल को चुना जाता है। हाल ही में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल कोटा रेल मंडल में किया गया। आने वाले समय में, इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद, कोटा रेल मंडल में ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेंगी।  

ये भी पढ़ें:  फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले अधिकारी बर्खास्त, सैलरी और भत्तों की होगी वसूली

रेलवे बोर्ड को भेजे गए अहम सुझाव
डीआरएम ने बताया कि कई ऐसी ट्रेनें, जो कोरोना काल में बंद हुई थीं, उन्हें फिर से चालू कराने के लिए रेलवे बोर्ड को सुझाव भेजे गए हैं। इसके अलावा, रामगंजमंडी से श्योपुर तक नई रेलवे लाइन के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। कोटा रेल मंडल के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बनोग-जाबल का बाग-कांशीवाला मार्ग को ठीक करने की उठाई मांग

03 Feb 2026

तड़प-तड़प कर शख्स निकले प्राण, मदद की बजाय स्कूटी सवार युवकों ने चुराया मोबाइल

03 Feb 2026

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पर्यटकों की भारी भीड़, दिखी रौनक

03 Feb 2026

सूरजकुंड मेले में छाया हिमाचल का रंग, हिमाचली शॉल और परिधानों की धूम

03 Feb 2026

नोएडा के सेक्टर-94 पोस्टमार्टम हाउस में वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

03 Feb 2026
विज्ञापन

भिवानी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग, पुलिस ने काबू किए तीन आरोपी

03 Feb 2026

Video: बरसात की भेट चढ़ा राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित पठन संस्कृति उत्सव

03 Feb 2026
विज्ञापन

Video: एसडीएम व लेखपाल पर बैनर फाड़ने का आरोप, थाने पर शिकायत

03 Feb 2026

Video : गोमती नगर संगीत नाटक अकादमी में रंगमंच की ओर से नाटक खोल का मंचन

03 Feb 2026

यमुनानगर एनकाउंटर: पुलिस से मुठभेड़ में नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

हिसार: भक्तमाल कथा में रासलीला का हुआ आयोजन

03 Feb 2026

आईटीआई में लगे रोजगार मेले में अंधेरे से परेशान हुए अभ्यर्थी, मोबाइल की लाइट दिया साक्षात्कार

03 Feb 2026

'देश के लिए महत्वपूर्ण...' राहुल गांधी के समर्थन में क्या बोले अखिलेश?

03 Feb 2026

होशियारपुर में बगपुर अड्डे पर दुकान में लगी आग

03 Feb 2026

Kanpur Case: Love Marriage के बाद पत्नी की हत्या, पति फरार | UP News

03 Feb 2026

Hamirpur: सात तक बढ़ी हिम बस कार्ड बनाने की तिथि, बस अड्डों में उमड़े यात्री

कानपुर के साढ़ में झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ बरसे बदरा, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

03 Feb 2026

कानपुर: गुजैनी में मूसलाधार बरसात के बीच रेंगते रहे वाहन; हेडलाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हुए चालक

03 Feb 2026

कानपुर: गुरुदेव से कल्याणपुर तक मूसलाधार बारिश, अंधेरे की चादर में लिपटा शहर

03 Feb 2026

कानपुर: बिठूर में छात्र की मौत पर बवाल, फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने कहा- हत्या हुई है

03 Feb 2026

घने कोहरे के बीच मुश्किल से गुजर रहे वाहन

03 Feb 2026

अंबाला: सैन्य क्षेत्र में खड़ी मिली संदिग्ध ऑल्टो कार, मची हलचल; जांच में जुटी पुलिस

03 Feb 2026

VIDEO: गोदान के जरिये समझाएंगे गाय का महत्व

03 Feb 2026

VIDEO: आगरा कॉलेज में 5 को मंडल स्तरीय रोजगार मेला

03 Feb 2026

VIDEO: वार्षिक प्रणाली पर ही होंगी विधि और बीएड की परीक्षाएं

03 Feb 2026

VIDEO: ‘एमएड परीक्षा व बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएं’

03 Feb 2026

VIDEO: विश्वविद्यालय ने घोषित किए कई पाठ्यक्रमों के परिणाम

03 Feb 2026

VIDEO: मऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

03 Feb 2026

VIDEO: मऊ में मनरेगा बहाल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

03 Feb 2026

फाल्गुन में फॉग: लखीमपुर खीरी में फिर छाया घना कोहरा, मौसम का मिजाज बढ़ा रहा मुश्किलें

03 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed