सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Congress MLA and former BJP MLA clashed in front of Minister Dr. Manju Baghmar, video goes viral

Nagaur News: मंत्री के सामने भिड़े कांग्रेस विधायक और पूर्व भाजपा विधायक, मंच पर तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 08:34 PM IST
Nagaur News: Congress MLA and former BJP MLA clashed in front of Minister Dr. Manju Baghmar, video goes viral
नागौर जिले के मकराना विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त माहौल गरमा गया जब एक सड़क लोकार्पण समारोह के दौरान मंच पर ही कांग्रेस विधायक और पूर्व भाजपा विधायक आपस में उलझ पड़े। यह पूरा वाकया PWD मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की उपस्थिति में हुआ, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
 
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मकराना के बरवाली गांव में आयोजित सड़क लोकार्पण समारोह का है। जहां राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। मंच पर मकराना के वर्तमान कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और पूर्व भाजपा विधायक श्रीराम भींचर भी शामिल थे। समारोह की शुरुआत तो सामान्य रूप से हुई, लेकिन जैसे ही विकास कार्यों के श्रेय को लेकर चर्चा शुरू हुई, तो माहौल पूरी तरह से बदल गया।
 
विकास कार्यों की सिफारिश को लेकर शुरू हुआ विवाद
समारोह के दौरान कांग्रेस विधायक गैसावत ने भाषण देते हुए कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि सिफारिश कर सकता है। लेकिन अंतिम निर्णय विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित विधायक के प्रस्ताव पर ही होता है। इसी बात पर पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने बीच में टोकते हुए कहा कि किसी को गुमराह मत करो, जिससे माहौल एकाएक गरमा गया।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: ‘झूठे केसों से गढ़ा गया नैरेटिव उजागर हो रहा, जनता सब जानती है’, मालेगांव केस पर बोले गजेंद्र शेखावत
 
इस टिप्पणी पर विधायक गैसावत भड़क गए और मंच पर ही श्रीराम भींचर की ओर उंगली उठाते हुए बोले कि तू किसको बोल रहा है? झूठी बकवास मत करो। जब तुमने भाषण दिया तो मैंने कुछ कहा क्या? गैसावत ने आगे कहा कि देखो, इस कार्यक्रम में राजनीति मत करो और बैठ जाओ, आप गुमराह कर रहे हो।
 
इस बहस में श्रीराम भींचर भी पीछे नहीं हटे और अपनी कुर्सी से उठकर जवाब देने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को शांत किया। लेकिन मंच पर तू-तू मैं-मैं का यह दृश्य मंत्री की मौजूदगी में ही हुआ, जिससे समूचा कार्यक्रम विवादित हो गया।
 
‘मेरे प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई सड़क’
मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने दावा किया कि इस सड़क का प्रस्ताव उन्होंने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत भेजा था। उन्होंने बताया कि सरकार ने हर विधायक को दस-दस सड़कें स्वीकृत करने की घोषणा की थी, जिसके तहत यह सड़क भी उनके प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई थी। उन्होंने कहा कि मैंने केवल सच्चाई बोली, लेकिन पूर्व विधायक को यह बात नागवार गुजरी और वे टोका-टाकी करने लगे।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- जो आदमी संसार में नहीं है, क्या उसका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए?
 
पूर्व विधायक का पलटवार
दूसरी ओर, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने इसका खंडन कर कहा कि यह सड़क उस वक्त स्वीकृत हुई थी जब विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनीता भींचर ने इसका प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री को भेजा था। उन्होंने इसे मिक्सिंग लिस्ट का हिस्सा बताते हुए कहा कि विकास कार्यों की सिफारिश उस वक्त भाजपा संगठन द्वारा की गई थी। तब सीएम भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया था कि भाजपा प्रत्याशी ही सरकार का प्रतिनिधि माने जाएंगे, चाहे वे चुनाव जीतें या हारें।
 
लोकार्पण की गई सड़कें
विवाद के बावजूद समारोह में कुल सात सड़कों का लोकार्पण किया गया, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली हैं। इनमें बरवाली से चतुरदास जी महाराज के स्थान तक, झलामलिया से नून्दङा तक, मकराना बाईपास से जूसरिया तक, जसवंतपुरा से झलामलिया तक, झलामलिया से नून्दङा तक (एक और खंड), सरनावाङा से खिलेरियों की ढाणी तक और इंटावा लाखा से गिंगालिया तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; नोएडा निवासी परिवार गंभीर घायल

02 Aug 2025

VIDEO: डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

02 Aug 2025

फतेहाबाद के टोहाना में की सुंदरता बिगाड़ रहे बिजली के पोल पर लगे फ्लैक्स, अधिकारी मौन

02 Aug 2025

कानपुर देहात में सूबेदारगंज जम्मू मेल के ब्रेक हुए डाउन, रूरा में रूकी…मरम्मत के बाद गंतव्य के लिए रवाना

02 Aug 2025

रेवाड़ी के भूड़ला गांव में विशेष कैंप आयोजित कर 400 परिवारों को योजनाओं से जोड़ा

02 Aug 2025
विज्ञापन

कुल्लू: पिलर में दरार आने के बाद आवाजाही के लिए बंद किया भुंतर में पुराना पुल

02 Aug 2025

अलीगढ़ के थाना अतरौली अंतर्गत ग्राम खेड़ा प्रधान को किया गया जिला बदर, सीओ राजीव द्विवेदी ने दी जानकारी

02 Aug 2025
विज्ञापन

कानपुर में गोविंद नगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को नहीं पता मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का नाम

02 Aug 2025

अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण, 15 अगस्त से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश

02 Aug 2025

नारनौल में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उठाई अटेली-नारनौल रेल यात्रियों की आवाज

समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता में लें जिम्मेदार: DM

02 Aug 2025

VIDEO: शहर में छाए बादल, कई इलाकों में पड़े फव्वारे

02 Aug 2025

Ayodhya: अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली पांच अगस्त से, 13 जिलों के युवा होंगे शामिल

02 Aug 2025

कानपुर के हैलट में बनेगा यूपी का पहला एआई वार्ड, मरीज की हालत बिगड़ते ही बजेगा अलार्म

02 Aug 2025

नारनौल में संतोष मेमोरियल में दिव्यांगता जागरूकता दिवस आयोजित

कानपुर में फूल बाग स्थित एलआईसी में आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने किया संबोधित

02 Aug 2025

VIDEO: एटा में किशोर की मौत...पुलिस पर पिटाई का आरोप, दो दरोगा लाइन हाजिर

02 Aug 2025

VIDEO: एटा में किशोर की मौत के बाद हंगामा...पुलिस से हुई नोकझोंक

02 Aug 2025

VIDEO: पुलिस की पिटाई या वजह कुछ और...कैसे हुई किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

02 Aug 2025

Meerut: नौनिहालों की जान से हो रहा खिलवाड़, कई दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

02 Aug 2025

Meerut: किसानों ने सुना पीएम का संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किस्त

02 Aug 2025

विधायक विवेक शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया कुटलैहड़ में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

02 Aug 2025

कानपुर में प्राथमिक विद्यालय बना गौशाला और कूड़ा घर, गंदगी और सट्टा संचालकों से बच्चे परेशान

02 Aug 2025

पंजाब में रंजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस छापे पर भाजपा ने साधा निशाना, अनिल सरीन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

02 Aug 2025

कानपुर में रामा विश्वविद्यालय परिसर में करंट लगने से माली की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

02 Aug 2025

Una: डीआईसी कॉलोनी में बरसात का कहर, लाखों का नुकसान, आठ फीट ऊंची दीवार तोड़कर अंदर घुसा पानी

02 Aug 2025

कानपुर के भाऊपुर में बेपटरी कोच ट्रैक से हटाए गए, क्षतिग्रस्त रेल लाइन की मरम्मत जारी

02 Aug 2025

रोहतक में किला रोड पर कमिश्नर के दौरे से पहले सफाई पर भड़के दुकानदार

02 Aug 2025

Meerut: डंपर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

02 Aug 2025

Meerut: हस्तिनापुर में चौड़ीकरण नहीं होने से मुख्य मार्ग पर भरा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

02 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed