Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Shopkeepers got angry over cleanliness before the commissioner's visit on Kila Road in Rohtak
{"_id":"688dc97340a193ca430b085c","slug":"video-shopkeepers-got-angry-over-cleanliness-before-the-commissioners-visit-on-kila-road-in-rohtak-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में किला रोड पर कमिश्नर के दौरे से पहले सफाई पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में किला रोड पर कमिश्नर के दौरे से पहले सफाई पर भड़के दुकानदार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:46 PM IST
Link Copied
शहर के सबसे महंगे बाजार किला रोड का शनिवार को नगर निगम आयुक्त डा. आनंद शर्मा दौरा करने पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले दुकानदार व पार्षद आपस में भीड़ गए। दुकानदार बोले, 15 दिन से बाजार नरक बना हुआ है। वे निगम आयुक्त को हकीकत दिखाना चाहते हैं, लेकिन सफाई करवाकर हकीकत को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड पार्षद कपिल नागपाल व बाजार के प्रधान जगदीश धींगड़ा से भी दुकानदारों की कहासुनी हो गई। निगम आयुक्त ने हिदायत दी कि जल्द समस्या का समाधन करवाएं।
निगम आयुक्त हर वार्ड का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को वार्ड नंबर 7 के दौरे पर पहुंचे, जहां वार्ड छह व सात के बीच स्थिति किला रोड बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में लाल मस्जिद के सामने नाला बार-बार ओवरफ्लो हो रहा है।
मस्जिद से पहले निगम ने जाल लगाकर पॉलीथिन व प्लास्टिक की बोतल नाले में रोकने का प्रयास किया था, ताकि नाला बंद न हो। इसके बावजूद नाला जाम हो रहा है।
निगम आयुक्त के आने से ठीक पांच मिनट पहले निगम के कर्मचारी बाजार में फैले कीचड़ को साफ करवा रहे थे। तभी चौधरी मार्केट के दुकानदार भड़क गए, बोले 15 दिन से वे नरकीय जमीन जी रहे हैं। ग्राहकों ने आना छोड़ दिया है। अब क्यों कीचड़ हटाया जा रहा है। काफी देर कहासुनी के बाद दुकानदार शांत हुए। निगम आयुक्त ने आकर दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आयुक्त ने किला बाजार की भगत सिंह पार्किंग का भी निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।