Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
'Part-2' employees in Rohtak held a meeting to demand regularization of their services and warned of launching an agitation
{"_id":"6a783b55f17bb9b12d001585","slug":"video-part-2-employees-in-rohtak-held-a-meeting-to-demand-regularization-of-their-services-and-warned-of-launching-an-agitation-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पार्ट-2 कर्मचारियों ने पक्के करने की मांग को लेकर की बैठक, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पार्ट-2 कर्मचारियों ने पक्के करने की मांग को लेकर की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:03 PM IST
Link Copied
आउटसोर्स पार्ट-2 एसोसिएशन ने रविवार को पंडित श्री राम शर्मा पार्क में बैठक कर 10 से 15 साल से कार्यरत पार्ट-2 कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। बैठक में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
एसोसिएशन के प्रधान संदीप देशवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार विभिन्न विभागों में 10 से 15 सालों से काम कर रहे पार्ट-2 कर्मचारियों को अब तक पक्का नहीं कर पाई है। ये सभी कर्मचारी विज्ञापन और पूरे मापदंडों को पूरा कर कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी ऐसे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दिए हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर हड़ताल भी करेंगे। सरकार समय रहते कार्रवाई करे तो हम स्वागत करेंगे। संदीप देशवाल ने 2024 में करनाल में 15 दिन चले आंदोलन और मुख्यमंत्री नायब सैनी से हुई 15 मिनट की बैठक का भी जिक्र किया। बैठक में राज कुमार, अमित ढिल्लो, धर्मेंद्र दहिया, योगेश चंद्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।