Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
BJP targets vigilance raid at Ranjit Singh Gill's house in Punjab, Anil Sareen held a press conference
{"_id":"688dcd51dc20f7203a0b08a1","slug":"video-bjp-targets-vigilance-raid-at-ranjit-singh-gills-house-in-punjab-anil-sareen-held-a-press-conference-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रंजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस छापे पर भाजपा ने साधा निशाना, अनिल सरीन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रंजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस छापे पर भाजपा ने साधा निशाना, अनिल सरीन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भाजपा में हाल ही में शामिल हुए रंजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने मोगा में एक प्रेस वार्ता कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके साथ प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विनीत जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा एवं मोगा जिलाध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग भी मौजूद रहे।
अनिल सरीन ने कहा कि रंजीत सिंह गिल ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल को छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी का निमंत्रण ठुकराकर शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के सिद्धांतों की सराहना करते हुए स्पष्ट कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और कानून व्यवस्था को सुधार सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में शामिल न होने की कीमत रंजीत सिंह गिल को आज विजिलेंस की छापेमारी के रूप में चुकानी पड़ी है।
यदि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाते, तो शायद यह कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित कदम है। प्रेस वार्ता में पंजाब की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।
उन्होंने कहा कि राज्य में रोजाना कहीं न कहीं गैंगस्टरवाद, फिरौती मांगना, गोलीबारी और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन भयभीत है। आम आदमी पार्टी इस पर पूरी तरह विफल रही है। अनिल सरीन ने कहा कि दिल्ली से आयातित अधिकारी आज पंजाब सरकार चला रहे हैं, जिससे पंजाब के मंत्री और विधायक खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से आए लोगों को ही मुख्यमंत्री का दफ्तर संभालने का काम सौंपा गया है, जिससे यह साफ होता है कि पार्टी नेतृत्व को पंजाब के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान आम आदमी पार्टी की इन तानाशाही प्रवृत्तियों को लेकर जल्द ही सख्त फैसला ले सकती है। साथ ही उन्होंने एलान किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले मैदान में उतरेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।