Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
District level program of investment festival was organized in Sirohi
{"_id":"67ea9d747027643e310857f7","slug":"district-level-program-of-investment-festival-was-organized-in-sirohi-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2783879-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: उद्योगपतियों का हरसंभव सहयोग करें, सांसद लुंबाराम चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: उद्योगपतियों का हरसंभव सहयोग करें, सांसद लुंबाराम चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 09:06 PM IST
Link Copied
राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इंपैक्ट 1.0 का लाइव प्रसारण व जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सिरोही के राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान भवन में हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा निवेशक इंटरफेस के लिए मोबाइल ऐप, राजस्थान लॉजिस्टिक्स नीति 2025, राजस्थान वस्त्र एवं परिधान नीति 2025 तथा राजस्थान डाटा सेंटर नीति 2025 को लॉन्च किया गया। साथ ही राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025 की आधिकारिक घोषणा व लोगो का अनावरण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। औद्योगिक विकास के लिए राज्य व केंद्र सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को उद्योगपतियों का हरसंभव सहयोग करने तथा योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधान हंसमुख मेघवाल, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, डॉ. दिनेशराय सापेला, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम बिश्नोई, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविंद चौधरी, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग अजय माथुर, रीको यूनिट हेड मनोज त्यागी, जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान, एसई डिस्कॉम हेमेंद्र जिंदल एवं चिराग रावल सहित जिला स्तरीय अधिकारी व उद्योगपति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।