{"_id":"67ea6207668047ed6c0b2673","slug":"video-eid-festival-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-bilaspur-district-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिलासपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिलासपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार
ईद उल फितर का त्योहार बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाजी अपने पारंपरिक परिधान कुर्ता-पाजामा और सफेद टोपी धारण करके अपना दिलकश त्योहार मीठी ईद मनाने मस्जिदों में पहुंचे । बच्चे भी आज रंगीन परिधान धारण करके जिले की मस्जिदों में पहुंचे। बरठीं, घुमारवीं, टकरेड़ा, चकली, कोठीपुरा, ईल्लेवाल आदि मस्जिदों में ईद उल फितर की विशेष नमाज मौलानाओं के नेतृत्व में पढ़ाई गई है। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित जामा मस्जिद और डियारा सेक्टर मस्जिद में काफी संख्या में समुदाय के लोग पहुंचे। ईद की नमाज के दौरान विशेष दुआओं में सभी की सुख समृद्धि, शांति, खुशहाली और चैन-सुकुन की जिंदगी अल्लाह से मांगी गई है। देश में भाईचारे में वृद्धि, अमन, मेल-मिलाप और सबकी सुरक्षा भी विशेष दुआओं में नमाज का नेतृत्व कर रहे मुफ्ती ने मांगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।