सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   KirodiLal Meena SawaiMadhopur What could I have done if slip came from above powers wanted defeat me election

KirodiLal Meena: 'पर्ची ऊपर से आ गई तो मैं भी क्या करता, सारी शक्तियां हराना चाहती थी, लेकिन...लाज रखी और...'

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:04 AM IST
KirodiLal Meena SawaiMadhopur What could I have done if slip came from above powers wanted defeat me election
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा एक बार फिर से मुखर अंदाज में नजर आए। जिला मुख्यालय पर आयोजित मीणा समाज के एक कार्यक्रम में मीणा ने कहा कि चुनावों के दौरान सारी शक्तियां मुझे हराना चाहती थी। लेकिन सवाई माधोपुर की जनता ने मेरी लाज रखी और चुनाव जीता दिया। 

उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं 45 साल से चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन जब- जब मैंने सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा और जीता, तब-तब गणेश जी की मेहरबानी रही और मैं मंत्री बना। किरोड़ी ने कहा कि आप लोगों ने जी जान से मुझे जिताया, लेकिन पर्ची ऊपर से आ गई तो मैं भी क्या करता, आप समझ सकते हैं क्या हुआ। इस दौरान किरोड़ी ने कहा कि मैंने मंत्री बनने के बाद ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, मुझे इस्तीफा दिए नौ महीनों से भी अधिक का वक्त हो गया है, लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। अब ऊपर से मेरे को कहा गया है कि में काम करूं तो अब मैं काम करूंगा और इस तरह से काम करूंगा कि कृषि विभाग की तस्वीर बदल सकूं और प्रदेश सहित सवाई माधोपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की प्रत्येक योजनाओं का लाभ दिला सकूं।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे की जिद छूटी, किरोड़ीलाल अब फिर से होंगे एक्टिव, दो अप्रैल को विभाग की जंबो मीटिंग बुलाई

किरोड़ी ने कहा कि अब वे पूरे पूरी मेहनत से काम करेंगे और प्रदेश के किसानों और जनता की समस्या का समाधान करेंगे और कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को दूसरे राज्य में ले जाकर वहां की उन्नत तकनीति को समझने और जानने का प्रयास करेंगे, ताकि यहां के किसानों को लाभ मिल सके। गौरतलब है कि किरोड़ीलाल मीणा ने मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित मत्स्य जयंती एवं होली मिलन समारोह के दौरान मीणा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

यह भी पढ़ें:  कोटा, जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में तीन अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगा तापमान

मीणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशाल कन्हैया दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें कोशाली, उलियाणा, बिच्छौदोना एवं श्यामपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कन्हैया दंगल पार्टियां एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पद दंगल पार्टी कलाकारों पर पुष्पवर्षा की और पद की धुन पर जमकर पार्टी कलाकारों के साथ थिरके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दरबार सजा, नवरात्र के प्रथम दिन छप्पन भोग थाली सजाई गई, विशेष श्रृंगार किया गया

31 Mar 2025

VIDEO : बिजनौर: कालागढ़ में बाघ की दहशत

31 Mar 2025

VIDEO : Meerut: 100 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

31 Mar 2025

VIDEO : टेककृति फेस्ट में सोनू निगम ने गीतों से आईआईटियंस को मंत्रमुग्ध किया

31 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, भारत नाट्यम ने बांधा समां

31 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : झूलेलाल जयंती पर निकली शोभायात्रा, भक्तों ने किया जयघोष, दिखा उत्साह

30 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी के संपूर्णानंद मैदान में आरएसएस कार्यकर्तााओं का पथ संचलन, मनाया गया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

30 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : नवरात्र के प्रथम दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को आने वाली कन्याओं को बांटा गया चॉकलेट

30 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी के अगत्स्यकुंडा इलाके में किशोरी ने की खुदखुशी, फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही तफ्तीश

30 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर में अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ ट्रायल

30 Mar 2025

VIDEO : मसूरी में ईद से एक दिन पूर्व गांव के मेन रास्ते पर सजी दुकानें, खरीदारों की लगी भीड़

30 Mar 2025

VIDEO : नोएडा में फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने मारी टक्कर

30 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर थाना अंतर्गत महिला के आत्महत्या करने पर छर्रा के सीओ धनंजय ने दी कार्रवाई की जानकारी

30 Mar 2025

VIDEO : बदायूं में मार डाली गई मुस्कान, पहले पति ले गया जंगल... फिर घोंटा गला

30 Mar 2025

VIDEO : रेल गंगापुल का प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण, काम की प्रगति जानी

30 Mar 2025

VIDEO : नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शैलपुत्री की आराधना कर मांगी खुशहाली

30 Mar 2025

VIDEO : वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

30 Mar 2025

VIDEO : पालिका बोर्ड की बैठक में 116.52 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों पर बनी सहमति

30 Mar 2025

VIDEO : सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा के खिलाफ कही ये बात

30 Mar 2025

VIDEO : उन्नाव में महिला की निर्मम हत्या, तख्त पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव

30 Mar 2025

VIDEO : मथुरा में गड्डा बचाने के चक्कर में सिर पर चढ़ा बस का पहिया, पति और बेटी के साथ मकान देखकर लौट रही थी महिला

30 Mar 2025

VIDEO : ईद मुबारक, चांद दिखने के बाद जमकर हुई आतिशबाजी, उत्साह प्रकट किया गया

30 Mar 2025

Sikar News: जुड़वा बेटियों की हत्या की, पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस, कहा- मैं आज का कंस, मुझे फांसी दो

30 Mar 2025

VIDEO : Barabanki: वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन, शक्ति आराधना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

30 Mar 2025

VIDEO : Lucknow: भारतीय नववर्ष कार्निवाल का आयोजन, कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

30 Mar 2025

VIDEO : वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन: यूपी सरकार के मंत्री बोले- बच्चों को मिलेगी संस्कारयुक्त शिक्षा

30 Mar 2025

VIDEO : Amethi: साथ बैठ एक ने खोला रोजा तो दूसरे ने किया फलाहार, रमजान और नवरात्र पर दिखा एकता का मजबूत सौहार्द

30 Mar 2025

VIDEO : Ayodhya: ईद की पूर्व संध्या पर बोले इकबाल अंसारी, इस बार आचार्य सत्येंद्र दास की कमी खल रही है

30 Mar 2025

VIDEO : वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन: एमएलसी अंगद सिंह बोले- हम होंगे कामयाब हर एक दिन

30 Mar 2025

VIDEO : वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन: यूपी के मंत्री बोले- डबल इंजन की सरकार ने शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया है

30 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed