{"_id":"67e9800c23e48c798f086452","slug":"student-commits-suicide-by-jumping-from-the-bridge-damoh-news-c-1-1-noi1223-2782534-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: ब्यारमा नदी के पुल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, तीन दिन पहले खत्म हुई थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: ब्यारमा नदी के पुल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, तीन दिन पहले खत्म हुई थी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 08:42 AM IST
दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना अंतर्गत घाट पिपरिया गांव में रविवार दोपहर कक्षा बारवीं के 17 वर्षीय छात्र ने 50 फिट ऊंचे पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने जब पत्थरों पर शव को देखा तो तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचित किया। परिजन घटना स्थल पहुंचे और बेटे के शव को देखकर रोने लगे। घटना का कारण अज्ञात है परिजन भी घटना से हैरान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।
मृतक घाट पिपरिया निवासी 17 वर्षीय कृष्णा पिता हरवंश अहिरवार कक्षा बारहवीं का छात्र है और तीन दिन पहले ही उसके पेपर खत्म हुए थे। रविवार दोपहर घाट पिपरिया की ब्यारमा नदी सेतु पुल से उसने नीचे छलांग लगा दी। पुल से नीचे पानी नहीं था पत्थर ही पत्थर थे। जिससे मौके पर ही नाबालिग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे कूदते हुए देखा और जब तक वह नजदीक पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुम्हारी पुलिस और परिजनों को दी। परिजन यह सुनते ही हैरान हो गए और मौके पर पहुंचकर बेटे के शव को गोद में रखकर रोने लगे। परिजनों के बताए अनुसार उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं है। वह भी हैरान हैं कि बेटे ने इतना घातक कदम क्यों उठाया। गांव के लोग भी घटना के बारे कुछ नहीं बता रहे। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र खेत से घर आया था और हार्वेस्टर का पेमेंट भी उसने दिया था, लेकिन अचानक से वह पुल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।