{"_id":"67ea6204942155f51d0c6395","slug":"video-100th-bhandara-organized-in-the-ancient-baba-kamalahiya-temple-located-in-kamalah-fort-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कमलाह किले में स्थित प्राचीन बाबा कमलाहिया मंदिर में 100वें भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कमलाह किले में स्थित प्राचीन बाबा कमलाहिया मंदिर में 100वें भंडारे का आयोजन
राजाओं के दौर में अभेद्य माने गए कमलाह किले में स्थित प्राचीन बाबा कमलाहिया मंदिर में आने वाले श्रद्धालु कभी पानी के लिए भी तरसते थे, लेकिन आज इस मंदिर परिसर में आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली पेट नहीं लौटता। गत दो वर्षों से मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर के प्रयासों से भंडारे की मुहिम को शुरू किया गया था। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर रविवार को इस प्रयास के 100वें भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खुद विधायक चंद्रशेखर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने यहां नवरात्रों पर हुए हवन यज्ञ में भी भाग लिया और पूर्णाहूति डाली। वर्ष 2023 में जब चंद्रशेखर यहां जातर लेकर आए थे तो उसी दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां पर भंडारे को शुरू करने का ऐलान किया था। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।