Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jodhpur News
›
Jodhpur News Thieves leaving vehicles and focusing on petrol video of extracting oil from bike goes viral
{"_id":"67ea5329f7dc94b5c3079338","slug":"petrol-thieves-became-active-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2782941-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: वाहनों को छोड़ पेट्रोल पर ध्यान दे रहे चोर, बाइक से तेल निकालते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: वाहनों को छोड़ पेट्रोल पर ध्यान दे रहे चोर, बाइक से तेल निकालते हुए वीडियो वायरल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 02:50 PM IST
Link Copied
वह बाइक लेकर आता है और अपना चेहरा छुपाने के लिए हेलमेट भी पहनता है। वह घर के अंदर रखी बाइक के पास पहुंचता है, लेकिन बाइक नहीं चुराता, उसमें से पेट्रोल चुरा ले जाता है। आप भी सोच रहे होंगे कि हम आपको यह क्या कह रहे हैं। लेकिन जोधपुर में इन दिनों पेट्रोल चोर काफी सक्रिय हैं और वो कुछ इस तरीके से पेट्रोल चुराकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
बता दें कि शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके में इन दिनों बाइकों से पेट्रोल चुराने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोग काफी परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड ही नहीं शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों की बाइकों से पेट्रोल चुराने वाले लोग काफी सक्रिय हैं।
हाउसिंग बोर्ड इलाके से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जहां एक सजग नागरिक ने पेट्रोल चुराने वाले का छत से वीडियो बना लिया। चोर किस तरीके से हेलमेट पहने बाइक के पास बैठकर पेट्रोल चुरा रहा है और जैसे ही वीडियो बनाने वाला लोगों को आवाज देता है तो बाइक चोर बाइक लेकर मौके से भाग भी जाता है। लेकिन इन दिनों शहरवासी इन पेट्रोल चोरों से काफी परेशान हैं। हालांकि, सौ या दो सौ का पेट्रोल चुराने पर बाइक चालक थाने नहीं पहुंचता और वह महज अगली बार थोड़ी सावधानी जरूर बरतता है। लेकिन ये पेट्रोल चोर रोजाना ऐसी बाइकों से पेट्रोल चुराकर लोगों को चूना लगा रहे हैं।
हालांकि, जोधपुर पुलिस दावा करती है की रात के वक्त उनकी गश्त मजबूत है। जगह-जगह नाकेबंदी की जाती है। लेकिन ये चिंदी चोर लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि जोधपुर पुलिस इन पेट्रोल चोरों पर कब और कैसे लगाम लगाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।