Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO : Amethi: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-आराधना: जयकारों से गूंजे जिले भर के देवी मंदिर, कई स्थानों पर बांटा गया प्रसाद
{"_id":"67ea5d13ceea93c01c087655","slug":"video-amethi-ma-brahamacaranae-ka-paja-aarathhana-jayakara-sa-gaja-jal-bhara-ka-thava-mathara-kaii-sathana-para-bta-gaya-parasatha-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-आराधना: जयकारों से गूंजे जिले भर के देवी मंदिर, कई स्थानों पर बांटा गया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-आराधना: जयकारों से गूंजे जिले भर के देवी मंदिर, कई स्थानों पर बांटा गया प्रसाद
नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालु भोर से ही देवी मंदिरों में पहुंचकर मां की पूजा-आराधाना की। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालु सामूहिक पूजन व आरती कर परिवार, समाज व देश के कल्याण की कामना की।
शहर के सैठा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, मिश्रौली वार्ड स्थित आदि शक्ति बूढ़न माता धाम, भवन शाहपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम, शाहगढ़ के शमशेरियन धाम समेत सभी छोटे-बड़े देवी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से नारियल चुनरी चढ़ाकर मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की। श्रद्धालुओं ने धूप दीप जलाकर सुख, समृद्धि व आरोग्य जीवन की कामना की। नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर में कलश स्थापित कर
सामूहिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की।
मां ब्रह्मचारिणी को माता पार्वती का अविवाहित रूप माना जाता है। ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। इनके एक हाथ में जप की माला व दूसरे हाथ में कमंडल लिए हुए साधना करते दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।