सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   tonk national farmer mahapanchayt meeting with state government officer

Tonk: अन्नदाता हुंकार रैली से पहले ही घुटनों पर आई सरकार ? रामपाल जाट से हुई वार्ता, जानें क्या बनी सहमति?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 02:43 PM IST
tonk national farmer mahapanchayt meeting with state government officer
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित होने वाली अन्नदाता हुंकार रैली की तैयारियों को देखते हुए राजस्थान सरकार रैली से पहले ही घुटनों पर आती नजर आई। सरकार और किसान नेताओं के बीच आज जयपुर में संभागीय आयुक्त पुनम और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ लगभग चार घंटे लंबी वार्ता हुई। इस दौरान टोंक जिले से जुड़ी आधा दर्जन मांगों और प्रदेश भर के किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर सहमति बन गई।

असल में, अन्नदाता हुंकार रैली 6 अक्टूबर को जयपुर शिप्रा पथ मानसरोवर में आयोजित होने वाली थी। उससे तीन दिन पहले ही सरकार ने वार्ता के लिए किसान नेता रामपाल जाट को राजस्थान पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए बीजू जॉर्ज, पुलिस कमिश्नर जयपुर के माध्यम से आमंत्रित किया।

पिछले तीन महीनों से राजस्थान भर में किसान महापंचायत पदाधिकारी तैयारियों और पुलिस गुप्त रिपोर्ट के आधार पर पिछले दो दिनों से रामपाल जाट को सरकार की ओर से वार्ता का आमंत्रण मिलने की चर्चाएँ चल रही थीं। इसके बाद किसान महापंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव सुधांशु पंथ से वार्ता की सहमति दी। मुख्य सचिव के विदेशी दौरे से लौटने के उपरांत 6 अक्टूबर 2025 को वार्ता का दूसरा दौर होगा।

सरकार का प्रतिनिधित्व इस बैठक में संभागीय आयुक्त पुनम (आईएएस), आयुक्त जयपुर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर प्रथम, कृषि विपणन विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी कर रहे थे। किसानों की ओर से प्रतिनिधित्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घासीराम फगोडिया, प्रदेशाध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुन्दर लाल, जगदीश नारायण खुडियाला, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश बिजारणियां, जिला अध्यक्ष अजमेर प्रहलाद खुरड़िया, खेरथल तिजारा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी, दूदू जिला अध्यक्ष बलदेव महरिया, उपाध्यक्ष सीताराम खादवाल, तहसील अध्यक्ष निवाई दशरथ सिंह चौहान, तहसील महामंत्री नवल सिंह राजावत शामिल थे।

किसानों एवं प्रशासन के मध्य बनी सहमति
  • राजस्थान भर में बेसहारा पशुओं से खेत खतरे में हैं। निवाई तहसील से सुअरों का उठाव किया जाएगा और गौ वंश के लिए अभ्यारण्य का निर्माण बनेठा-ककोड़ की 10,000 बीघा जमीन पर होगा।
  • बिसलपुर या ईसरदा बांध से निवाई क्षेत्र को नहर तंत्र से जोड़ा जाएगा।
  • भूमि अवाप्ति कानून में परिवर्तन करते हुए ईसरदा बांध विस्थापितों को 5 लाख के स्थान पर 20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
  • बिसलपुर बांध विस्थापितों को अवार्ड की समयावधि 2017 से बढ़ाकर 2027 की जाएगी। स्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • सल बीमा में क्रॉप कटिंग का आंकलन सार्वजनिक किया जाएगा और राजस्व विभाग का डाटा बैंक से साझा किया जाएगा ताकि आंकलन समान हो।
  • दूनी राजस्व सेटलमेंट रद्द किया जाएगा।
  • अप्रैल-मई में बिसलपुर और गलवा बांधों की नहरों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • वर्ष नगरफोर्ट व उनियारा 2023-24 का मुआवजा आपदा राहत कोष से दिया जाएगा और 2024-25 का फसल मुआवजा तैयार कर वितरण किया जाएगा।

राजस्थान स्तर पर मांगे
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाया जाए।
  • छोटे-छोटे बांधों में पेयजल के लिए पानी आरक्षित न रखा जाए।
  • प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को खरीद केंद्र बनाया जाए।
  • वर्ष 2017 से पहले की तर्ज पर राजफैड से ऊर्वरक वितरण कराया जाए ताकि टैगिंग की समस्या समाप्त हो।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि इन बिंदुओं के साथ अन्य जिलों के मुद्दों को सरकार तक सकारात्मक रूप से पहुँचाया जाएगा। उच्च मंत्री मंडल स्तरीय बैठक जल्द तय की जाएगी। इसके चलते 6 अक्टूबर को अन्नदाता हुंकार रैली को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया। राजस्थान भर के किसानों के समक्ष यह फैसला लिया गया।

आने वाले समय में रैली को मजबूती प्रदान करने के लिए टोंक जिले की 235 ग्राम पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी और प्रत्येक ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा, जिससे किसानों की ताकत बनी रहेगी। वार्ता सुबह 12:00 बजे से 3:45 बजे तक चली, जिसमें किसान प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रीय मुद्दे सरकार के समक्ष रखे और सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झज्जर में दादरी तोय के पास बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 40 से अधिक यात्री घायल

Ujjain News: स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, एक ही दिन में पांच लोगों को काटा, एनिमल एक्टिविस्ट और पार्षद में विवाद

04 Oct 2025

सिरसा में धुंध या स्मॉग, हर कोई देख कर हैरान

04 Oct 2025

Ujjain Mahakal: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर नजर आए सूर्य और चंद्र, दिखा अनोखा स्वरूप

04 Oct 2025

Meerut: मर्डर करते हुए वीडियो बनाने वाला पकड़ा, पैर में लगीं दो गोली

04 Oct 2025
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं मिली डिग्री, फिर देखिए मुख्यमंत्री धामी ने कैसे लिया एक्शन

03 Oct 2025

Amit Shah CG Visit: रायपुर पहुंचे अमित शाह; बस्तर दशहरा में होंगे शामिल, सीएम साय और रमन ने किया स्वागत

03 Oct 2025
विज्ञापन

Video Viral: रायगढ़ में 48 जंगली हाथियों का तालाब में नहाते हुए वीडियो, सावधानी बरतने की सलाह

03 Oct 2025

बीएचयू अस्पताल में घुसा पानी, बंद हुए एंबुलेंस और वाहन; VIDEO

03 Oct 2025

अलीगढ़ में बीज और मोटे अनाज का बड़ा काम, बनाए जा रहे उससे बिस्किट-नमकीन

03 Oct 2025

Video: खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा, बोले- फोटोकॉपी कराते-कराते परेशान

03 Oct 2025

खंडवा हादसा: सीएम यादव और जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री आए तो तत्काल बनाई सड़क

03 Oct 2025

कैथल में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता: फरीदाबाद ने पहले दिन जीते तीन पदक

03 Oct 2025

Gurugram: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर से गहने और नकदी चुराने वाला गिरफ्तार, दिल्ली के इस स्टेशन से पकड़ा

03 Oct 2025

फरीदाबाद: सूरजकुंड में दीवाली मेला, मुख्य चौपाल पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम

03 Oct 2025

Delhi: कार भी जिंदगी का खास हिस्सा, निजी पार्किंग में रख सकते हैं सुरक्षित

03 Oct 2025

लॉरेंस-बराड़ और गोदारा जैसे विदेश गैंगस्टर्स पर एक्शन: चलेगा मुकदमा... प्रत्यर्पण होगा आसान, देखें रिपोर्ट

03 Oct 2025

Jhansi: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का दावा घट रही मुसलमानों की संख्या

03 Oct 2025

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती, VIDEO

03 Oct 2025

हुकुलगंज में जलाया गया 30 फीट ऊंचा रावण, VIDEO

03 Oct 2025

Khandwa News: हादसे के बाद गमगीन दिखा पूरा गांव, मंत्री शाह ने घायलों को हेलिकॉप्टर से इंदौर भेजने की पेशकश की

03 Oct 2025

Rajasthan News: रणथम्भौर में दिखी बाघिन सुल्ताना की कैटवॉक, 15 मिनट तक रुका यातायात

03 Oct 2025

VIDEO : लखनऊ में महिला की मौत, पुलिस ने कही ये बात

03 Oct 2025

नोएडा वाले ध्यान दें: 7 अक्तूबर को लगेगा निशुल्क कैंसर जांच शिविर, पहले कराना होगा पंजीकरण

03 Oct 2025

धमतरी के प्रमुख बांध लबालब: रात की बारिश में 27,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज, खोले गए आठ गेट

03 Oct 2025

धमतरी में अनोखी परंपरा: मिट्टी से बनती है सहस्त्रबाहु रावण की नग्न मूर्ति, दशहरा देखने दूर-दूर से आते हैं लोग

03 Oct 2025

VIDEO : लखनऊ में झमाझम बारिश, सड़क पर भरा पानी

03 Oct 2025

सुल्तानपुर में आरोपियों ने बस चालक को पीटा, शीशा तोड़ा...टीशर्ट फाड़ी

03 Oct 2025

हरिद्वार में सीआईएससीई कबड्डी बॉयज चैंपियनशिप का शुभारंभ

03 Oct 2025

Rohru: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राकेश सिंघा और संजय चौहान, सवर्ण समाज के लोगों ने लगाए मुर्दाबाद और गो बैक के नारे

03 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed