Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk News: Minister Madan Dilawar reprimanded for the dirt in the village panchayats
{"_id":"679787d8544362e79600afac","slug":"tonk-news-ceo-meeting-gram-panchayat-tonk-news-c-1-1-noi1342-2562563-2025-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: ग्राम पंचायतों में गंदगी पर मंत्री मदन दिलावर ने लगाई फटकार, सीईओ ने दुरुस्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: ग्राम पंचायतों में गंदगी पर मंत्री मदन दिलावर ने लगाई फटकार, सीईओ ने दुरुस्त करने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 07:32 PM IST
Link Copied
टोंक जिले की ग्राम पंचायतों में गंदगी के अंबार, सड़कों पर गंदे पानी के हालात देखने के बाद शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की फटकार के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका एक्शन में आ गए हैं। आज सीईओ परशुराम धानका ने टोंक, निवाई और देवली पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों के प्रशासक बने सरपंचों, ग्राम विकास अधिकारी और विकास अधिकारियों की बेठक लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रशासकों और ग्राम विकास अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गांव की सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवा सकते हैं तो फिर आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम विकास अधिकारियों को भी मंत्री मदन दिलावर की चेतावनी दोहराते हुए कहा कि उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो उसके खिलाफ चिठ्ठी भेजे उन ग्राम विकास अधिकारियों को जिले हैं बाहर दूसरे जिलों में पदस्थापित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों को भी सस्पेंड किया जाएगा। वहीं सीईओ धानका ने बताया कि 2 फरवरी को मंत्री मदन दिलावर टौंक कृषि आडिटोरियम में पंचायतराज के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासकों की बैठक लेंगे वहीं सफाई व्यवस्था को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा भी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।