सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Heritage of Tonk: House from 8000 years old Kheda civilization found again in Nagarfort, history getting lost

राजस्थान की धरोहर: टोंक में 8000 साल पुरानी खेड़ा सभ्यता से फिर निकला मकान, मिट्टी धंसने से उजागर हुई अनदेखी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 10:28 PM IST
Heritage of Tonk: House from 8000 years old Kheda civilization found again in Nagarfort, history getting lost
राजस्थान की धरती प्राचीन सभ्यताओं की खोज के लिए जानी जाती है। कालीबंगा और अन्य स्थलों की तरह टोंक जिले के नगरफोर्ट कस्बे में भी एक ऐसी सभ्यता मौजूद है, जो करीब 8000 साल पुरानी मानी जाती है। इसे खेड़ा सभ्यता कहा जाता है। माना जाता है कि यह ईसा से भी पूर्व की है और यहां कभी एक सुनियोजित नगर बसा हुआ था। इस सभ्यता के अवशेष आज भी मिट्टी के भीतर से निकलते हैं, लेकिन विभाग और प्रशासन की अनदेखी के चलते यह अनमोल धरोहर धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है।
 
मिट्टी धंसने से उजागर हुई प्राचीन दीवार
हाल ही में हुई तेज बारिश के बाद नगरफोर्ट क्षेत्र में मिट्टी धंसने से ईंटों से बना एक पुराना मकान उजागर हुआ। बताया जा रहा है कि यह संरचना खेड़ा सभ्यता का हिस्सा है। कस्बे में यह दीवार चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले भी यहां से कई बार ईंटों और दीवारों के अवशेष निकल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभ्यता की ईंटें अक्सर लोग अपने घर बनाने के लिए ले जाते हैं।
 
चोरों की नजर और प्रशासन की अनदेखी
खेड़ा सभ्यता से कई बार सोने-चांदी के सिक्के और अन्य मूल्यवान वस्तुएं मिलने की बातें सामने आ चुकी हैं। अवैध खुदाई के चलते चोरों ने कई गड्ढे खोदकर धरोहर को नुकसान पहुंचाया है। यहां तक कि लोगों ने गुपचुप तरीके से आभूषण भी निकाल लिए। इसके बावजूद विभाग की ओर से न तो सुरक्षा व्यवस्था की गई और न ही इसे संरक्षित करने के ठोस कदम उठाए गए। यही वजह है कि हजारों साल पुरानी यह धरोहर धीरे-धीरे लुप्त हो रही है।

यह भी पढ़ें- जासूसी कैमरा विवाद: विधानसभा स्पीकर पर डोटासरा के गंभीर आरोप, ‘ऐसे शख्स को डूबकर मर जाना चाहिए’; क्यों कहा?
 
सभ्यता के नष्ट होने की गाथा
इतिहासकारों के अनुसार, कहा जाता है कि इस नगर के राजा मुचुकुंद के वैभव से दावन और राक्षस ईर्ष्या रखते थे। उनकी बेटी की शादी के दौरान कुछ अनिष्ट हुआ और इसके बाद टकराव अथवा किसी प्राकृतिक आपदा ने इस सभ्यता को नष्ट कर दिया। हालांकि इसकी ऐतिहासिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ज्वालामुखी जैसी आपदाओं ने भी इसके विनाश में भूमिका निभाई होगी। प्रसिद्ध पुरातत्वविद कार्लाइल के मुताबिक, यह क्षेत्र एक किलेदार प्राचीन नगर था जो ईसाई युग से 100 वर्ष पहले का हो सकता है।
 
मालवों की राजधानी रहा करकोट नगर
इतिहास में इस क्षेत्र को नगर या करकोट नगर के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह कभी मालवों की राजधानी था। वर्तमान में यह टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में आता है। प्राचीन नगर की भव्यता और इसके अवशेष आज भी इसके गौरवशाली अतीत की गवाही देते हैं।
 
बचाव के प्रयास जरूरी
खेड़ा सभ्यता का इतिहास राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर में एक अहम स्थान रखता है। लेकिन लगातार उपेक्षा और असुरक्षा के चलते यह सभ्यता खतरे में है। स्थानीय लोग और इतिहास प्रेमी अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस धरोहर से रूबरू हो सकें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सवाई माधोपुर पहुंचे CJI बीआर गवई, रणथंभौर में दिया वन्यजीव संरक्षण और न्याय व्यवस्था पर बड़ा संदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

12 साल से अधूरी सड़क: जेवर एयरपोर्ट की सर्विस रोड हुई कब्जा मुक्त, अधिकारी ने बताया कैसे बनी बात

13 Sep 2025

VIDEO: मंडलीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में मथुरा और आगरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

13 Sep 2025

हमीरपुर: रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिला रोजगार

महेंद्रगढ़ में सब्जी व्यापारी रविदत्त निभाएंगे श्रीराम का किरदार, बैंक में क्लर्क हैं लक्ष्मण बनने वाले जय सिंह सैनी

भिवानी में खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर धनाना में ग्रामीणों ने किया जींद-भिवानी मार्ग जाम

13 Sep 2025
विज्ञापन

सोनीपत में अमर उजाला ने सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

13 Sep 2025

भिवानी में खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर धनाना में ग्रामीणों ने किया जींद-भिवानी मार्ग जाम

13 Sep 2025
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में हुई जोरदार बारिश

13 Sep 2025

कानपुर जेल में बीमार कैदी को इलाज न मिलने का मानवाधिकार ने लिया संज्ञान

13 Sep 2025

बिलासपुर: स्वारघाट बस अड्डा पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

13 Sep 2025

कानपुर थाना दिवस: राजस्व विवादों का अंबार, नरवल-महाराजपुर में शिकायतों का ढेर

13 Sep 2025

दिशा पाटनी के घर पर पिस्टल से की गई थी फायरिंग, जांच में खुलासा

13 Sep 2025

सोलन: कुराश प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने जीते 10 पदक

13 Sep 2025

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष कुशल जेठी भाजपा में शामिल

13 Sep 2025

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हुआ प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन

13 Sep 2025

जींद: हिंदी दिवस पर संवाद कार्यक्रम में साहित्यकारों ने जमाया साहित्य का रंग

13 Sep 2025

Meerut: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मेरठ से दूसरी खेप रवाना, 15 मीट्रिक टन राहत सामग्री भेजी गई

13 Sep 2025

Meerut: कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था स्पा सेंटर, पुलिस की छापेमारी में 8 युवतियां समेत 12 लोग हिरासत में

13 Sep 2025

गोंडा में कुआनो जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की हत्या... बेटे की हालत नाजुक

13 Sep 2025

रेवाड़ी: डिजिटल माध्यमों ने हिंदी को दी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर बढ़ाई लोकप्रियता

13 Sep 2025

ग्रेटर नोएडा: लोक अदालत में विवादों का निस्तारण, ट्रैफिक पुलिस का स्पेशल बूथ बना सहूलियत का केंद्र

13 Sep 2025

VIDEO: 'सपा के शासनकाल में था गुंडों का बोलबाला...', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला; बोले- 2027 में भी बनेगी योगी सरकार

13 Sep 2025

VIDEO: पाकिस्तान तक है बांकेबिहारीजी की संपत्ति, सेवायत ने खोला चाैंकाने वाला राज

13 Sep 2025

VIDEO: भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी...श्रीराम जन्म की लीला का हुआ मंचन

13 Sep 2025

सिरमौर: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने बिजली मित्रों की भर्ती पर उठाए सवाल

13 Sep 2025

दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन ने रखी 15 सूत्रीय मांगें, पदाधिकारियों ने की पत्रकार वार्ता

13 Sep 2025

मोगा में लगी नेशनल लोक अदालत, 5048 मामलों का निपटारा

Una: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

13 Sep 2025

लुधियाना में रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की माैत

13 Sep 2025

'छत्तीसगढ़ में समापन की ओर नक्सलवाद' : सांसद संतोष बोले- बस्तर में 38 कंपनियों को मिली उद्योग लगाने की स्वीकृति

13 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed