सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Udaipur-Asarwa Vande Bharat Express launched with plans to extend it to Surat and Mumbai soon MP flagged off

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू: जल्द सूरत-मुंबई तक विस्तार की तैयारी, MP रावत-जोशी ने दिखाई हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 07:19 PM IST
Udaipur-Asarwa Vande Bharat Express launched with plans to extend it to Surat and Mumbai soon MP flagged off
मेवाड़ को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात देते हुए उदयपुरसिटी–अहमदाबाद असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से किया गया। उद्घाटन अवसर पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति रही।
 
उद्घाटन स्पेशल की समय-सारिणी
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09663 दोपहर 12:30 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर शाम 5:15 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पहुंची। नियमित संचालन 18 फरवरी से गाड़ी संख्या 26963/26964 के रूप में सप्ताह में छह दिन, मंगलवार को छोड़कर, किया जाएगा। इस नई सेवा से उदयपुर और गुजरात के बीच यात्रा समय कम होने की उम्मीद जताई गई है।
 
विस्तार की योजना और भविष्य की संभावनाएं
उद्घाटन अवसर पर सांसदों ने कहा कि आने वाले समय में इस वंदे भारत ट्रेन को सूरत तक बढ़ाने की योजना है। डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद इसी रूट पर उदयपुर से मुंबई तक भी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
 
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भविष्य में यह वंदे भारत चित्तौड़गढ़ से संचालित होगी और सूरत तक सीधा कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट का विस्तार कार्य पूरा होने के बाद उसकी नई तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रवासी नागरिक दुबई के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे हैं और पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुबई के लिए शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें- Ajmer News: AVVNL के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वर्क ऑर्डर के बदले मांगी थी घूस
 
निर्धारित ठहराव और कोच संरचना
यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। उद्घाटन यात्रा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को भी यात्रा कराई गई।
 
नियमित सेवा में ट्रेन में 7 एसी चेयर कार (CC) और 1 एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार (EC) कोच रहेंगे। किराया विवरण के अनुसार उदयपुर से असारवा तक सीसी श्रेणी का किराया 900 रुपये और ईसी श्रेणी का किराया 1690 रुपये रहेगा। वहीं असारवा से उदयपुर तक सीसी श्रेणी का किराया 1065 रुपये और ईसी श्रेणी का किराया 1875 रुपये निर्धारित किया गया है। असारवा से उदयपुर आने वाली ईसी श्रेणी में डिनर शामिल होने के कारण किराया अधिक रखा गया है।
 
क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा
नई रेल सेवा से मेवाड़ और गुजरात के बीच संपर्क मजबूत होगा। व्यापार, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र को इससे बढ़ावा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है। उदयपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान अजमेर-उदयपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ने भी इस सेवा को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ दीवानी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा को लेकर किया गया मॉक ड्रिल

16 Feb 2026

पानीपत: जिला परिषद अध्यक्ष के लिए बैठक शुरू, ज्योति शर्मा हो सकती हैं भाजपा की उम्मीदवार

16 Feb 2026

Video: चोक स्टेडियम में आयोजित 46वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता

16 Feb 2026

Shimla: राधा कृष्ण मंदिर में भंडारा आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

16 Feb 2026

Una: ग्रामीणों के श्रमदान से सजी आस्था की मिसाल, मोईन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य समापन

16 Feb 2026
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे का सेवन पड़ा भारी: ग्रेटर नोएडा की तीन सोसाइटी के 40 से अधिक लोग हुए बीमार

16 Feb 2026

सदन पहुंचे सपा विधायक आर.के वर्मा ने रखी अपनी बात

16 Feb 2026
विज्ञापन

सदन पहुंचे सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने रखी अपनी बात

16 Feb 2026

सुल्तानपुर में गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी

16 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: परिवार न्यायालय की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसा रहा युवक, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

16 Feb 2026

Meerut: कचहरी को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ड्रोन से की जा रही निगरानी

16 Feb 2026

कानपुर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, डीजल डालकर पहुंचे दो पीड़ित, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

16 Feb 2026

फतेहाबाद: रेलवे के ओवर ब्रिज को ऊंचा करने को लेकर एक बार फिर पहुंचा रेलवे प्रशासन, लोगों ने जताया विरोध

16 Feb 2026

VIDEO: AI से पढ़ाई आसान, पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करें; बोर्ड परीक्षार्थियों को विशेषज्ञों ने दी ये चेतावनी

16 Feb 2026

जम्मू-कश्मीर: डेली वेजर्स को पक्का करने की मांग, नेकां मुख्यालय पर प्रदर्शन

16 Feb 2026

VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026, प्रवेशपत्र भूल जाने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, नोट को माना जाएगा नकल सामग्री

16 Feb 2026

VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की कैसी हैं तैयारी, देखें ये रिपोर्ट

16 Feb 2026

VIDEO: कोल्ड स्टोरेज के बिजली कनेक्शन कृषि श्रेणी में करने की मांग

16 Feb 2026

VIDEO: बच्चों को लगा खसरा का टीका, बुखार आने पर खिलाए पेरासिटामोल टेबलेट

16 Feb 2026

VIDEO: स्टांप बचाने के लिए छह करोड़ की संपत्ति आधी दिखाई, अब भरने होंगे 37 लाख

16 Feb 2026

Meerut: सेना वाहन हादसे में राहुल का बलिदान, 5 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

16 Feb 2026

Una: बैरियां शिव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा, भजनों से गूंजा वातावरण

16 Feb 2026

VIDEO: स्कूल परिसर में पहुंचा नहर का पानी, करनी पड़ी स्कूल में छुट्टी

16 Feb 2026

अलीगढ़ में तापमान वृद्धि, दिन में निकल रही धूप

16 Feb 2026

सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

16 Feb 2026

लुधियाना में स्वदेशी जागरण मंच लगाएगा नाै दिवसीय स्वदेशी मेला

16 Feb 2026

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: टांगरी पुल पर ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत

16 Feb 2026

अलीगढ़ की दीवानी कचहरी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, रिपोर्टर अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

16 Feb 2026

Una: इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रदेश स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के गठन के लिए ट्रायल आयोजित

16 Feb 2026

Video: करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में रोजगार मेला, दूर-दूर से आए छात्र

16 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed