Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar People took streets in protest against installation tower in NEB area women reached to meet collector
{"_id":"67a4af5bea0927e0360aa3dc","slug":"video-alwar-people-took-streets-in-protest-against-installation-tower-in-neb-area-women-reached-to-meet-collector","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: एनईबी एरिया में टावर लगाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, कलेक्टर से मिलने पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: एनईबी एरिया में टावर लगाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, कलेक्टर से मिलने पहुंची महिलाएं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 06:18 PM IST
Link Copied
अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में लगने वाले टावर के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए हैं। अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में यह टावर 60 फीट रोड स्थित वार्ड-55 में लग रहा है। इस टावर का काम पिछले काफी दिनों से चल रहा है, जिसका विरोध स्थानीय लोग काफी बार कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ। थक हार कर स्थानीय लोग गुरुवार को जिला कलेक्टर के पास जा पहुंचे और उनको ज्ञापन देखकर मामले से अवगत करवाया।
स्थानीय निवासी ने बताया, हमारे वार्ड-55 में काफी दिनों से एक टावर लग रहा है। मोबाइल टावर लगने की वजह से उसके रेडियंस से काफी परेशानी सामना करना पड़ेगा। इस वजह से स्थानीय लोग चाहते हैं कि उस टावर को जल्दी हटाया जाए, ताकि लोगों को आने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सके। इसीलिए स्थानीय महिला और पुरुष इकट्ठा होकर जिला कलेक्टर के पास मिलने आए हैं, ताकि वे उन लोगों की सुन सकें और परेशानी का हल निकाल सकें।
लोगों का कहना है कि यदि यह टावर लगा तो महिला और पुरुष आंदोलन पर उतरेंगे, इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। कलेक्टर से मिलने आए लोगों ने साफ चेतावनी भी दी कि यदि टावर का काम नहीं रोका गया तो फिर लोग सड़कों पर उतरेंगे और यदि धरना प्रदर्शन भी करना पड़ेगा तो वह भी करेंगे।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि मकान मालिक खुद तो वहां रहते नहीं। उन्हें केवल किराए से मतलब है, फिर चाहे लोग परेशान होते हों तो होते रहें। महिलाओं ने कहा, पूरी गली के लोग इस टावर से परेशान हैं और वे पहले भी इसे यहां नहीं लगाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई भी उनकी नहीं सुन रहा। इन महिलाओं ने कहा कि अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है और वे यह भी करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।