{"_id":"604e0ac98ebc3ee61d7ceb77","slug":"chaitra-fair-2021-starts-in-baba-balak-nath-temple-deothsidh-hamirpur-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चैत्र मेले शुरू, बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजा दियोटसिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चैत्र मेले शुरू, बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजा दियोटसिद्ध
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Mar 2021 07:47 PM IST
Link Copied
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ baba balak nath temple deotsidh में रविवार से झंडा रस्म के साथ Chaitra fair शुरू हुए। यह एक महीना 13 April तक चलेंगे। पहले दिन temple में 25 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन। Himachal के साथ Punjab और Haryana के श्रद्धालु भी दर्शन करने के लिए पहुंचे। Police कर्मचारियों को शारीरिक दूरी का पालन करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिलाधीश एवं baba balak nath temple न्यास की आयुक्त Debasweta Banik ने विधिवत पूजा, हवन और झंडा रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया। सुबह पांच बजे ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंदिर प्रशासन ने जगह-जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को कतार में रहकर सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए जाते रहे। Chaitra fair के शुभारंभ के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रखा जाएगा। दिन में दो बार सैनिटाइजेशन के लिए मंदिर थोड़ी देर के लिए बंद रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।