{"_id":"603e1ae253901044a70ff54e","slug":"himachal-budget-session-ruckus-in-the-house-opposition-walkout","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बजट सत्र: सदन में जमकर हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल बजट सत्र: सदन में जमकर हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 06:31 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। 11 बजे शुरू हुई बैठक में प्रश्नकाल घोषित होने से पहले ही कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू खड़े हो गए। उन्होंने सत्र के पहले दिन हुई घटना पर कहा कि भाजपा के सदस्यों ने ही माहौल को ऐसा बनाया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और अन्य कांग्रेस विधायकों के निलंबन को खत्म करने का अनुरोध किया। इसके बाद कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने भी इस घटना के लिए संसदीय कार्य मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष को भी बराबर का कसूरवार ठहराया। इस पर पहले संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उल्टा कांग्रेस के व्यवहार पर पलटवार किया। उन्होंने इसे निंदनीय बताया। भारद्वाज ने बगैर शर्त के माफी मांगने को कहा। नोकझोंक करीब 55 मिनट तक चली। विक्रमादित्य सिंह उपाध्यक्ष हंसराज की सीट तक आए तो इन दोनों में भी तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद प्रश्नकाल घोषित हुआ तो विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। इसके बाद करीब पांच मिनट के लिए प्रश्नकाल बगैर विपक्ष के ही चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।