{"_id":"67c86ac2c04a3510d107f935","slug":"video-59-students-were-awarded-degrees-and-diplomas-at-ignou-convocation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इग्नू के दीक्षांत समारोह में 59 विद्यार्थी डिग्री और डिप्लोमा से अलंकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इग्नू के दीक्षांत समारोह में 59 विद्यार्थी डिग्री और डिप्लोमा से अलंकृत
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:46 PM IST
Link Copied
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र शिमला का दीक्षांत समारोह बुधवार को निगम बिहार के इंजीनियरिंग भवन में हुआ। इसमें 59 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान कर अलंकृत किया गया। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए। समारोह के लिए पात्र 11,849 डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट प्राप्त विद्यार्थियों में से 1409 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से बुलाए गए 129 छात्रों में से सिर्फ 59 विद्यार्थी ही समारोह में पहुंचे। क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र यादव और अतिरिक्त निदेशक डाॅ. मोहन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को दिल्ली में हुए कार्यक्रम भी दिखाया गया है। शिमला स्टडी सेंटर संजौली की छात्रा सुनिष्का गुप्ता को बीए ऑनर्स इन साइकोलॉजी के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने गोल्ड प्रदान किया। समारोह में एचपीयू के शिक्षक बलदेव नेगी, दीपक शर्मा, अभिमन्यु, लवली शर्मा, नितिका, नितिका सोढी, रुचिता पठानिया को पीजी, हिमालिनी कांत, प्रियंका बक्शी, ऋृषभ कुमार, अवंतिका वर्मा, इंद्रेश चौहान को एमबीए डिग्री दी गई। वहीं, एम कॉम में कमल शर्मा, एमए अंग्रेजी में मुकेश ठाकुर, वीना देवी,ओम प्रकाश शर्मा, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस में शशि कुमार, अमित कुमार शर्मा, एमए लोक प्रशासन में नेहा कुमारी, राजनीति विज्ञान में अमित ठाकुर, धीरज कुमार, आभा शर्मा, अतुल कुमार, राहुल कंवर और गोपी चंद। समाज शास्त्र में जोगिंद्र सिंह, मीना कुमारी, शीतल भारद्वाज, सोशल वर्क में तृप्ता चौहान, एमटीटीएम में कुसम लता स्वाति शर्मा, अंतरा अरोड़ा शामिल हैं। वहीं स्नातक डिग्री पाने वालों में आश्रुति सयाल, मुस्कान, बबिता, विजय राम, अजेश कुमार, निशा,मंजू देवी, शुभम शर्मा, सपना देवी, प्रदीप कुमार, निशांत कुमार, भावना देवी, तनुजा दत्ता, मंजू, प्रियंका कुमारी, शुभम, विशाल ठाकुर, श्रेयांश जैन, बली राम, संजीता, अमित कुमार, मनदीप कौर शामिल थे। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाने वालों में अजय कुमार, शशि कुमार, अमित कुमार शर्मा शामिल रहे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चार केंद्रों को विशेष पुरस्कार दिए गए। इनमें बंजार, ढलियारा, सोलन आदि शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।