{"_id":"67b9a189a1380a06830693f0","slug":"video-700-new-diesel-and-electric-buses-will-be-added-to-hrtc-fleet-decision-taken-in-bod-meeting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 700 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें, बीओडी बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 700 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें, बीओडी बैठक में लिया फैसला
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 03:36 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के निदेशक मंडल की बैठक में नई बसों की खरीद को हरीझंडी मिल गई है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक होटल हाॅलीडे होम में आयोजित की गई। इसमें नई बसों की खरीद सहित अन्य प्रस्तावों पर मंथन हुआ। निदेशक मंडल की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े में करीब 700 नई डीजल बसें, वोल्वो व इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का फैसला लिया गया है। इसे मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के लिए भेजा जाएगा। 100 नई मिनी बसों( टैंपो ट्रेवलर ) की खरीद के लिए एचआरटीसी को दोबारा टेंडर करने को कहा गया है। इसके अलावा 24 नई सुपर लग्जरी, 250 डीजल बसों(37 सीटर) सहित 297 इलेक्ट्रिक बसों(टाइप-1) की खरीद को मंजूरी दी गई। इलेक्ट्रिक बसें आगामी चार महीने के अंदर चलनी शुरू हो जाएंगी। 23 टाइप वन ई-बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।