{"_id":"66c04cf852fa6c8b360e1da9","slug":"video-doctors-went-on-strike-at-igmc-over-kolkata-issue-protested-by-holding-gate-meeting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोलकाता मामले पर आईजीएमसी में चिकित्सकों की हड़ताल, गेट मीटिंग कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोलकाता मामले पर आईजीएमसी में चिकित्सकों की हड़ताल, गेट मीटिंग कर जताया विरोध
कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। हड़ताल से प्रदेश भर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार सुबह न तो ओपीडी चली और न ही रूटीन के ऑपरेशन हुए। केएनएच, डीडीयू, चमियाना और जिले के अन्य अस्पतालों में भी यह सेवाएं प्रभावित हैं। आईजीएमसी सेमडिकोट (स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स एसासिएशन) के उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन ने कहा कि आज पूरी तरह काम बंद रखा गया है। कहा कि कोई आपात स्थिति होगी तो उस मामले में चिकित्सक सेवाएं देंगे। इंडियन नेशनल बॉडी की तर्ज पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शिमला शाखा भी 17 से 18 अगस्त की सुबह 6:00 बजे तक हड़ताल पर रहेगी। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने गेट मीटिंग के जरिये अपना विरोध जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।