{"_id":"6af57abf3414188f8c07cacf","slug":"video-himachal-pensioners-announce-assembly-gherao-on-november-19-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: पेंशनर्स का 19 नवंबर को विधानसभा घेराव का एलान, 17 तक जारी रहेगा क्रमिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पेंशनर्स का 19 नवंबर को विधानसभा घेराव का एलान, 17 तक जारी रहेगा क्रमिक धरना
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:07 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने लंबित मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति ने वीरवार को शिमला के सीटीओ चौक के पास धरना दिया। यह क्रमिक धरना 17 नवंबर तक जारी रहेगा।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने निर्धारित समय तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि कई पेंशनर संघों के कुछ सदस्य स्वयंभू नेता बन गए हैं। उनका आरोप है कि ये नेता केवल सरकार का गुणगान कर रहे हैं और प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं। सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे लोगों ने पेंशनर्स को दो भागों में बांटने का काम किया है।
धरने के दौरान सदस्यों ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की काफी देनदारियां लंबित हैं। इसके अलावा भी पेंशनर्स की कई मांगें हैं, जिन्हें सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है।
समिति ने मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को विधानसभा घेराव तक ले जाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।