{"_id":"6af56feef391cf83d90ada4e","slug":"video-himachal-pensioners-welfare-association-attack-joint-action-front-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: आत्मा राम बोले- पेंशनर्स के नाम पर आंदोलन कर रहा नया ज्वाइंट एक्शन फ्रंट भाजपा से जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आत्मा राम बोले- पेंशनर्स के नाम पर आंदोलन कर रहा नया ज्वाइंट एक्शन फ्रंट भाजपा से जुड़ा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम और जिला सचिव महेश वर्मा ने अपने को पेंशनर्स का हितैषी बताकर प्रदेशभर में मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नए ज्वाइंट एक्शन फ्रंट पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फ्रंट भाजपा से जुड़ा हुआ है।
दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि उनके संगठन ने हमेशा पेंशनर्स की मांगों को सरकार के समक्ष उठाया है। इनमें से अधिकतर मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं और कई मांगों को पूरा भी किया गया है। उन्होंने दावा किया कि शेष मांगों को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।
संयुक्त संघर्ष समिति के पैसों के कथित दुरुपयोग के आरोपों पर आत्मा राम ने कहा कि वह चुने हुए अध्यक्ष हैं और संगठन की गतिविधियों तथा पेंशनर्स के कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए पैसा निकालने के अधिकृत हैं।
उन्होंने दावा किया कि डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने उनकी कार्यकारिणी को ही सही माना है और दूसरे पक्ष की अपील खारिज कर दी गई है। उन्होंने संयुक्त संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों पर ओछी राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
आत्मा राम और महेश वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और बकाया 13 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त के भुगतान का मामला भी उनका संगठन सरकार के समक्ष उठाएगा।
उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार की सभी बकाया देनदारियों का मौजूदा सरकार ने भुगतान किया है। साथ ही, उन्होंने संयुक्त संघर्ष कमेटी से जुड़े कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए और पूछा कि उनके साथ कौन-कौन से बड़े पेंशनर्स संगठन जुड़े हैं।
पेंशनर्स कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 दिसंबर को संगठन की ओर से बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर पेंशनर्स की सभी मांगों को लेकर घोषणाएं करने की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।