{"_id":"6afbfde469b3bc81fe04c6bc","slug":"video-lala-lajpat-rai-death-anniversary-tribute-shimla-uma-kaushal-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाला लाजपत राय के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : उमा कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला लाजपत राय के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : उमा कौशल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:40 PM IST
Link Copied
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि के अवसर पर शिमला के स्कैंडल पॉइंट के समीप उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर देश की आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
युवा पीढ़ी को आज भी प्रेरित करते हैं लाला लाजपत राय के विचार
उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और स्वाधीनता की भावना को मजबूत किया।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाला लाजपत राय का संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
उमा कौशल ने कहा कि उनके जीवन से अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने और देश की एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख मिलती है। राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान को याद रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त सचिन कँवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।