{"_id":"68a9c084f804e550d205450e","slug":"video-markets-decorated-for-ganesh-chaturthi-people-are-liking-the-eco-friendly-bappa-made-of-clay-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: गणेश चतुर्थी के लिए सजे बाजार, लोगों को भा रहे मिट्टी के बने इको फ्रेंडली गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: गणेश चतुर्थी के लिए सजे बाजार, लोगों को भा रहे मिट्टी के बने इको फ्रेंडली गणपति बप्पा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:52 PM IST
राजधानी के बाजार गणपत्ति बप्पा के आगमन के लिए सजना शुरू हो गए हैं। इसके लिए बाज़ार में जगह जगह गणपत्ति बप्पा की मुर्तियां सजना शुरू हो गई है। जिसमें मिट्टी के बने इको फ्रेंडली मुर्तियां लोगों की पहली पसंद बन रही है। लोअर बाजार में यह मुर्तियां 150 से पांच हज़ार रुपये तक बिक रही है। मुर्ति विक्रेता मनोज ने बताया कि ज्यादातर लोग छोटी मुर्तियों की खरीदारी करना पसंद कर रहें हैं क्योंकि लोग छोटी मुर्तियों का विसर्जन घर के अंदर ही कर देते हैं। वहीं यह सभी मुर्तियां इको फ्रेंडली है, इसलिए इनकी बाजार में ज्यादा डिमांड है। इनमें प्राकृतिक रंग जैसे हल्दी, चंदन और फूल का इस्तेमाल होते हैं। ये मुर्तियां हानिकारक रसायन मुक्त होती हैं। ये मूर्तियां पानी में आसानी से घुल जाती हैं और कुछ ही समय में पूरी तरह से विघटित हो जाती हैं, जिससे जल निकायों को कोई नुकसान नहीं होता है। लोगों का मानना है कि साथ ही कहा कि बाद में मूर्ति विसर्जन वाले पानी को अपने घर के पेड़-पौधों में डालना चाहिए। इससे घर भी शुद्ध होता है और गणेश जी की मूर्ति का अनादर भी नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।