{"_id":"6a509acdb803a46333076f4b","slug":"video-shimla-lower-bazaar-routine-mock-drill-fire-tender-after-encroachment-removal-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार में रुटीन मॉकड्रिल सफल, तहबाजारी हटने के बाद बिना रुके निकला दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार में रुटीन मॉकड्रिल सफल, तहबाजारी हटने के बाद बिना रुके निकला दमकल वाहन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:40 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के लोअर बाजार में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से रुटीन मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया गया। मॉकड्रिल का सबसे अहम पहलू यह रहा कि हाल ही में तहबाजारी हटाए जाने के बाद आपातकालीन वाहन बिना किसी रुकावट के पूरे मार्ग से आसानी से गुजर गए।
अभ्यास के दौरान दमकल सहित अन्य आपातकालीन वाहनों को लोअर बाजार से निकाला गया। पहले जहां संकरी जगह और अतिक्रमण के कारण राहत वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आती थी, वहीं इस बार किसी भी स्थान पर वाहन को रुकना नहीं पड़ा। इससे स्पष्ट हुआ कि अतिक्रमण हटने के बाद मार्ग पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है।
मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का आकलन किया। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की गति, विभागों के समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया की भी समीक्षा की।
प्रशासन का कहना है कि इस तरह की रुटीन मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में राहत कार्यों की प्रभावशीलता को परखना और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।