{"_id":"6a4a073e2f9771abbf0f2fae","slug":"video-shimla-ram-mandir-bhakt-milan-samaroh-swami-hemanand-maharaj-discourse-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला के राम मंदिर में भक्त मिलन समारोह, स्वामी हेमानंद महाराज ने दिए आध्यात्मिक प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला के राम मंदिर में भक्त मिलन समारोह, स्वामी हेमानंद महाराज ने दिए आध्यात्मिक प्रवचन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:56 PM IST
राजधानी शिमला के राम बाजार स्थित राम मंदिर में रविवार को भक्त मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
समारोह के दौरान स्वामी हेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भक्ति, मानव सेवा और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।
डेरा बाबा रूद्रानन्द सेवक मंडल शिमला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे। मंडल की महिला सदस्यों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिनसे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया।
श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।