{"_id":"6a7d60f2fc4bd09ac0007e73","slug":"video-shimla-street-vendors-protest-municipal-corporation-action-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: नगर निगम की कार्रवाई से नाराज तहबाजारियों का प्रदर्शन, बोले-रोजीरोटी कमाने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: नगर निगम की कार्रवाई से नाराज तहबाजारियों का प्रदर्शन, बोले-रोजीरोटी कमाने दें
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:45 AM IST
Link Copied
नगर निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई से नाराज तहबाजारियों ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। तहबाजारियों ने नगर निगम प्रशासन से उन्हें रोजीरोटी कमाने के लिए काम करने की अनुमति देने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले करीब एक माह से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते उन्हें सामान बेचने और रोजाना की कमाई करने में परेशानी हो रही है। तहबाजारियों ने कहा कि जब रोजाना कमाई नहीं होगी तो परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।
तहबाजारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लगातार कार्रवाई के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि वे छोटे स्तर पर सामान बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कार्रवाई के चलते पिछले एक महीने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट बना हुआ है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसी कार्रवाई के बजाय उनके लिए कोई उचित व्यवस्था की जाए, ताकि वे नियमों के तहत अपना कारोबार कर सकें और परिवार का गुजारा चला सकें।
प्रदर्शन कर रहे तहबाजारियों ने कहा कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह काम से रोकना उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से मामले में जल्द समाधान निकालने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।