{"_id":"66792ec06b80fbcb23064422","slug":"video-the-16th-finance-commission-held-a-meeting-with-the-state-government-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 16वें वित्त आयोग ने शिमला में राज्य सरकार के साथ की बैठक, प्रेसवार्ता में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 16वें वित्त आयोग ने शिमला में राज्य सरकार के साथ की बैठक, प्रेसवार्ता में दी जानकारी
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:00 PM IST
हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे 16वें वित्त आयोग ने सोमवार को प्रदेश सरकार के साथ राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में महत्वपूर्ण बैठक की। इनमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उनकी कैबिनेट के सदस्य, मुख्य सचिव, प्रशासनिक सचिव, उद्योगों, होटल कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ आयोग की 13 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि यह पहला राज्य है, जहां 16वां वित्त आयोग पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपनी सभी विशेष समस्याएं रखीं। सभी का आकलन करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। सभी 28 राज्यों के दौरे के बाद मिले इनपुट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। वित्त आयोग को अक्तूबर 2025 से पहले सभी राज्यों का दौरा करने का समय दिया गया है। हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान के मामला में भी वित्त आयोग पूर्वावलोकन कर रहा है। बैठक में आपदा से हुए नुकसान सहित अन्य मुददों पर चर्चा हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।