{"_id":"6678189d3279a74ad101455f","slug":"video-prayagraj-after-the-rain-the-water-level-of-ganga-started-rising-water-is-filling-the-sandy-plains","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बारिश के बाद बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, रेतीले मैदानों में भर रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बारिश के बाद बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, रेतीले मैदानों में भर रहा पानी
प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश का असर गंगा में देखने को मिल रहा है। लगातार घट रहे गंगा के जलस्तर में स्थिरता के बाद अब जलस्तर बढ़ने लगा है। रेत के मैदानों में पानी भरने के साथ ही बहाव भी तेज हो गया है। कई जगहों से गंगा में पानी छोड़ देने के कारण भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
उत्तराखंड सहित आसपास के इलाकों में बारिश के बाद प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। फाफामऊ, बलुआघाट, नागवासुकि, दारागंज आदि इलाकों में गंगा के बीच में जलस्तर घटने के बाद बने रेतीले मैदान में पानी भरने लगा है। घाट के आसपास रहने वाले लोगों की मानें तो गंगा के प्रवाह में भी तेजी आई है। मौसम के करवट के लेने के साथ ही ही गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।