{"_id":"6676be9409dac26b750247a5","slug":"video-rs-bali-said-new-achievement-for-tanda-medical-college-successful-kidney-transplant","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आरएस बाली बोले- टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए नई उपलब्धि, गुर्दे का किया सफल प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आरएस बाली बोले- टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए नई उपलब्धि, गुर्दे का किया सफल प्रत्यारोपण
राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज टांडा में डॉक्टरों की ओर से गुर्दे का सफल प्रत्यारोपण ऑपरेशन करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया गया। इस कार्य के लिए आरएस बाली ने समस्त टीम को बधाई दी है। बाली ने कहा कि गुर्दे के प्रत्यारोपण की इस सुविधा का लाभ यहां आने वाले मरीजों को मिलेगा और अब उन्हें पीजीआई, एम्स के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और इससे उनके पैसों की भी बचत होगी। उन्होंने कहा इस सुविधा का लाभ मरीजों को हिमकेयर और आयुष्मान योजना के अंतर्गत फ्री में मिलेगा। उन्होंने कहा टांडा में इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर फीडबैक लेते रहे और उन्हीं के प्रयासों से आज हम सभी को इसमें सफलता मिली है। पीजीआई के डॉक्टरों का भी पूरा सहयोग इसके लिए प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि दिल के छेद और वाल्व प्रत्यारोपण की सुविधा भी मेडिकल कॉलेज टांडा में मरीजों को मिल रही है। यह भी कॉलेज की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया हमारा अगला लक्ष्य इस मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा लाना है और जल्द इस कार्य को भी पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।