{"_id":"667694fc7fcfdbe6a80f6582","slug":"video-lord-jagannath-will-go-on-city-tour-on-7th-july","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सात जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, भक्तों ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सात जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, भक्तों ने शुरू की तैयारी
शहर के कीडगंज में नए पुल के बगल जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ को स्नान कराने के बाद भोग आरती की गई। 108 घड़ों में भरे गए विभिन्न नदियों के पवित्र जल से भगवान को स्नान कराया गया। भगवान जगन्नाथ जी स्नान के बाद एक सप्ताह के लिए बीमार हो जाएंगे। भगवान को स्वस्थ करने के लिए भगवान को काढ़े का भोग लगाया जाएगा। इसके चलते मंदिर का पट बंद रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए 14 दिन दर्शन पूजन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। भगवान के स्वस्थ होने के बाद छह जुलाई को पट खुलेगा और भगवान सात जुलाई को नंदी पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। भगवान के नगर भ्रमण को लेकर भक्त काफी उत्साहित हैं और नगर में स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।