{"_id":"66769629080e880b61071db1","slug":"video-thabga-na-parava-sanaka-ka-paravara-ka-pata-madakal-karana-ka-le-tarakaya-ta-bhaugdhaka-gasasa-lgaya-jama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दबंगों ने पूर्व सैनिक के परिवार को पीटा, मेडिकल कराने के लिए टरकाया तो भड़का गुस्सा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दबंगों ने पूर्व सैनिक के परिवार को पीटा, मेडिकल कराने के लिए टरकाया तो भड़का गुस्सा, लगाया जाम
शाहजहांपुर में पूर्व सैनिक के परिवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर जमकर पीटा। जलालाबाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराने की बजाय राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां वापस सीएचसी जाने के लिए कहा गया तो पीड़ित भड़क गए। उन्होंने बरेली मोड़ पर जाम लगा दिया।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव खंडहर निवासी छोटेलाल उर्फ माखन सेवानिवृत्त सैनिक हैं। शनिवार सुबह रंजिश में गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और पूरे परिवार को पीटा। पिटाई से माखन की पत्नी पार्वती का सिर फूट गया। बेटा वीरेंद्र और मां धनका भी घायल हो गईं। जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजने के स्थान पर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल जब राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो यहां से वापस जलालाबाद सीएचसी जाने के लिए कह दिया गया। इससे पीड़ित पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने बरेली मोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। चौक कोतवाल राजीव तोमर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर करीब 12:30 बजे जाम खुल पाया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।