{"_id":"66782b19ce57284cfe01307d","slug":"video-neet-re-exam-jhajajara-ma-494-ma-sa-287-na-tha-parakashha-vathayaratha-bl-pachhal-bra-sa-bhatara-haaa-papara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : NEET Re-Exam; झज्जर में 494 में से 287 ने दी परीक्षा, विद्यार्थी बोले- पिछली बार से बेहतर हुआ पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : NEET Re-Exam; झज्जर में 494 में से 287 ने दी परीक्षा, विद्यार्थी बोले- पिछली बार से बेहतर हुआ पेपर
कुछ केंद्रों पर रविवार को नीट की राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। हरियाणा के झज्जर शहर के केंद्रीय विद्यालय और पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों जगहों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासन के कड़े इंतजाम थे। दोनों केंद्रों के बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम और एसीपी रैंक के अधिकारी परीक्षा के लिए व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई और शाम 5 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुई। परीक्षा देकर आने वाले विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। केंद्रीय विद्यालय में 182 और डीएवी स्कूल 312 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। केंद्रीय विद्यालय में 182 में से 109 बच्चों ने परीक्षा दी और 73 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 312 में से 178 बच्चों ने परीक्षा दी और 178 ने परीक्षा नहीं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।