{"_id":"6780e9e63684a8ff8c0a0d58","slug":"video-amabdakaranagara-ka-bhajapa-karayalya-ma-jamakara-hagama-pasa-lkara-madal-athhayakashha-bnana-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अम्बेडकरनगर के भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, पैसा लेकर मंडल अध्यक्ष बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अम्बेडकरनगर के भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, पैसा लेकर मंडल अध्यक्ष बनाने का आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कार्यालय का गेट बंद कर जिलाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि चुनाव में अपने करीबी लोगों को पैसा लेकर मंडल अध्यक्ष पद दिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुरुवार देर शाम लिस्ट आयी। लिस्ट आने के कुछ ही देर बाद कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला कार्यालय पर हंगामा करना शुरू दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामा को देखते हुए सीओ सदर देवेंद्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भाजपा कार्यालय पर पहुंच गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नियम तोड़कर भारी गड़बड़ी कर अपने लोगो को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जलालपुर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने बताया कि वह मंडल अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे उनके साथ सभी बूथ अध्यक्ष थे लेकिन उनके स्थान पर दूसरे को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।
हंसवर मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने चार लाख रूपये लेकर उस व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया जो भाजपा का अभी जल्दी सक्रिय सदस्य बना है और जो गोकसी का काम करता है। इसी तरह नेवादा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला चुनाव अधिकारी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। कार्यकर्ता हैं कभी-कभी आक्रोश में कुछ भी बोल देते है।
अंबेडकरनगर के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी हुई और पैसे लेकर पद दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।